Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासप…
मुक्तिधाम में अव्यवस्था
मुक्तिधाम में अव्यवस्था
बिलासपुर

अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां

बिलासपुर के सरकंडा स्थित जबड़ापारा मुक्तिधाम में लावारिस शवों के दफन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बारिश में मिट्टी बहने से कब्रें खुल रही हैं और मानव अवशेष बाहर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा, सफाई और शवों को सम्मानजनक तरीके से दफनाने की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 11:53 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:54 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित जबड़ापारा मुक्तिधाम से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और दफन प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। मुक्तिधाम परिसर में जगह-जगह इंसानी हड्डियां, खोपड़ियां और शवों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान मिट्टी बह जाने से कई कब्रें खुल गई हैं। इसके बाद आवारा कुत्ते शवों को बाहर खींच ला रहे हैं। मुक्तिधाम परिसर में कई जगह कपड़ों के टुकड़े और मानव अवशेष बिखरे पड़े हैं। पूरे इलाके में दुर्गंध फैलने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की निगरानी में हर महीने करीब 10 से 12 लावारिस शवों को यहां दफनाया जाता है। 

पहचान के नाम पर कम गहराई में दफनाने का तर्क

आरोप है कि शवों को निर्धारित गहराई के बजाय महज दो फीट या उससे भी कम गहराई में दफना दिया जाता है, जिसके कारण बारिश में मिट्टी हटने पर स्थिति और खराब हो जाती है। पुलिस की ओर से बताया जाता है कि लावारिस शवों को पहचान की संभावना बनाए रखने के लिए कम गहराई में रखा जाता है। हालांकि, यही व्यवस्था अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शवों की सुरक्षा और मुक्तिधाम की देखरेख के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। 

मुक्तिधाम में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव

मुक्तिधाम परिसर में सुरक्षा और निगरानी के लिए कोई स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है। मुख्य गेट भी कई बार खुला रहता है, जिससे आवारा जानवर आसानी से अंदर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा शवों को दफनाने वाले कर्मचारी भी जल्दबाजी में कम गहरे गड्ढे खोदकर चले जाते हैं। करीब दो हजार वर्गफीट के दफन क्षेत्र में कई स्थानों पर मानव अवशेष दिखाई देना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जबड़ापारा मुक्तिधाम पहले शहर से दूर सुनसान इलाके में था। समय के साथ इसके आसपास बस्तियां बस गईं, लेकिन प्रशासन ने हालात सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

व्यवस्था सुधारने की जरूरत

न तो मुक्तिधाम की सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही लावारिस शवों को दफनाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया। लोगों का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि मृतकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है। मुक्तिधाम में बने हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से तत्काल सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और दफन प्रक्रिया में सुधार की मांग की है, ताकि मृतकों को सम्मानजनक अंतिम विदाई मिल सके और आसपास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे से बचाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें