Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
W 𝕏 f
होम महासमुंद निरीक्षण : नियमों की धज्जियां उड़ा रहे उद्योगों प…
औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, नोटिस जारी
औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, नोटिस जारी
महासमुंद

निरीक्षण : नियमों की धज्जियां उड़ा रहे उद्योगों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वामा डेयरी और जेनिथ एग्रीजोन समेत कई इकाइयों को नोटिस

महासमुंद में संयुक्त जांच दल ने वामा डेयरी और बिरकोनी स्थित औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान श्रमिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, वाहन फिटनेस और एचएसआरपी समेत कई नियमों के उल्लंघन पाए गए।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 07:18 PM
महासमुंद
जिले में औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक सुरक्षा, श्रम कानूनों के पालन और परिवहन नियमों की स्थिति परखने के लिए प्रशासन ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने तुमगांव स्थित वामा डेयरी और बिरकोनी की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगह नियमों के उल्लंघन सामने आए, जिसके बाद संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण दल में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, परिवहन, श्रम, पर्यावरण और उद्योग विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया था। टीम ने विभिन्न विभागों से जुड़े मानकों की अलग-अलग जांच कर मौके पर स्थिति का आकलन किया।

वामा डेयरी में श्रमिक सुरक्षा और वेतन भुगतान पर सवाल 

संयुक्त टीम ने सबसे पहले तुमगांव स्थित वामा डेयरी का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा था। साथ ही कई श्रमिकों को कार्य के दौरान आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया। परिवहन विभाग की जांच में डेयरी के दो वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 8,800 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। हालांकि पर्यावरण विभाग और उद्योग विभाग की जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

श्रम कानूनों के पालन में भी मिली कमियां 

श्रम विभाग ने न्यूनतम वेतन अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण निधि अधिनियम के तहत रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सूचना बोर्ड और अधिनियमों का सारांश प्रदर्शित नहीं मिला। इसके अलावा कई जरूरी अभिलेख भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। इन कमियों को गंभीर मानते हुए प्रबंधन को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बिरकोनी की इकाइयों में भी सामने आई अनियमितताएं 

इसके बाद संयुक्त दल ने बिरकोनी स्थित शुभम ऑर्गेनिक का निरीक्षण किया। यहां वैध कारखाना लाइसेंस नहीं मिला और निरीक्षण के समय इकाई बंद पाई गई। वहीं जेनिथ एग्रीजोन के निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आईं। श्रमिकों के लिए पर्याप्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। परिसर में अग्निशमन यंत्रों की संख्या भी पर्याप्त नहीं मिली, जबकि कार्य अवधि संबंधी अनिवार्य सूचना भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। हालांकि उद्योग विभाग की जांच में यहां किसी प्रकार की अनियमितता दर्ज नहीं हुई।

फिटनेस प्रमाणपत्र और एचएसआरपी को लेकर भी कार्रवाई 

परिवहन विभाग की जांच में जेनिथ एग्रीजोन का एक वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के पाया गया। इसके अलावा चार वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी थी। इन मामलों में संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कम वेतन और ओवरटाइम की शिकायतें भी मिलीं 

श्रम विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि इकाई में सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं किए गए थे। कुछ श्रमिकों से निर्धारित नियमों के विपरीत ओवरटाइम कराया जा रहा था। आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए और कुछ कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर से कम वेतन दिए जाने के संकेत मिले। संयुक्त जांच दल ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी अनियमितताओं के संबंध में संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्धारित समय में जवाब और आवश्यक सुधार नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें