Friday, 24 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र बड़ी वारदात : दिनदहाड़े दो चोरी CCTV में कैद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप व्यवस्था पर उठे सवाल : जमीन विवाद में अनोखा विरोध, कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा शख्स अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र बड़ी वारदात : दिनदहाड़े दो चोरी CCTV में कैद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप व्यवस्था पर उठे सवाल : जमीन विवाद में अनोखा विरोध, कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा शख्स
W 𝕏 f
होम महासमुंद निर्देश : छूटे पात्र परिवारों का होगा नया सर्वे, …
पट्टा प्रकरण पर ज्ञापन सौंपते पार्षद
पट्टा प्रकरण पर ज्ञापन सौंपते पार्षद
महासमुंद

निर्देश : छूटे पात्र परिवारों का होगा नया सर्वे, चालान जमा आवेदकों को मिलेगा पट्टा

महासमुंद के वार्ड 22, 23 और 24 के पट्टा प्रकरण को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अधिकारियों को पूर्व में चालान जमा कर चुके हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा देने और सर्वे से छूटे पात्र परिवारों का नया सर्वे कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 02:01 PM
महासमुंद
वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद चन्द्रशेखर बेलदार ने क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर वार्ड क्रमांक 22, 23 एवं 24 के पट्टा प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कई हितग्राहियों ने शासन के निर्देशानुसार चालान जमा कर पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें पट्टा वितरित नहीं किया गया है। 
वहीं, कई पात्र परिवार पूर्व के सर्वे से भी वंचित रह गए हैं। पार्षद बेलदार ने विधायक से मांग की कि जिन हितग्राहियों ने पहले ही चालान जमा कर दिया है, उन्हें शीघ्र पट्टा वितरित कराया जाए। साथ ही, जो पात्र हितग्राही किसी कारणवश पूर्व सर्वे में छूट गए हैं, उनका नए सिरे से सर्वे कराकर उन्हें भी पट्टे का लाभ दिलाया जाए।

विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश 

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पट्टा वितरण और नए सर्वे की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा तथा भरोसा दिलाया कि पात्र हितग्राहियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी योग्य लोगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 

वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को मिलेगी राहत

पार्षद चन्द्रशेखर बेलदार ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से वर्षों से पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे अनेक परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करते हुए पूर्व में चालान जमा कर चुके हितग्राहियों को पट्टा उपलब्ध कराएगा और सर्वे से छूटे पात्र परिवारों को भी पट्टा वितरण सुनिश्चित करेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें