Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग International Literacy Day: खमतराई में बच्चों ने …
Students literacy rally in Khamtarai (Image Source - Keertiman Media)
Students literacy rally in Khamtarai (Image Source - Keertiman Media)
रायपुर संभाग

International Literacy Day: खमतराई में बच्चों ने निकाली साक्षरता रैली, ग्रामीणों को दिया शिक्षा का संदेश

International Literacy Day: खमतराई में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संदेश दिया।

कीर्तिमान न्यूज
08 Sep 2026, 08:41 PM
आरंग
International Literacy Day: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस और उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के तहत ग्राम खमतराई में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से एक भव्य साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शासकीय हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में शिक्षाप्रद नारों वाली तख्तियाँ थामे विद्यार्थियों ने पूरे गाँव की गलियों का भ्रमण किया और ग्रामीणों को साक्षरता का सही अर्थ समझाया।
 रैली का मुख्य उद्देश्य खमतरई को शत प्रतिशत साक्षर गाँव बनाना है 

'उल्लास अभियान' समाज को बदलने की पहल: प्राचार्य

रैली का मुख्य लक्ष्य खमतराई को शत-प्रतिशत साक्षर गाँव बनाना रहा। इस दौरान संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर और संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने विद्यार्थियों के प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'उल्लास अभियान' समाज के हर व्यक्ति को साक्षरता से जोड़ने की एक बेहद ज़रूरी पहल है। जब तक समाज का हर नागरिक इस अभियान में अपनी हिस्सेदारी दर्ज नहीं कराएगा, तब तक पूर्ण साक्षरता का सपना पूरा नहीं हो सकता। 

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का मिला भरपूर सहयोग 

गाँव में निकली इस साक्षरता रैली को सफल बनाने में स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी अहम भूमिका रही। सरपंच कोमन नारायण साहू, अध्यक्ष सती बिशन लहरी, मोहित साहू, कुमारी बेलगहे, करुणा यादव, गोदावरी साहू और पंच कल्याण डहरिया, कीर्ति साहू, विनोद यादव सहित स्वच्छता समूह के सदस्यों ने रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

सभी शिक्षकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार के सदस्य भी पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे। इनमें प्रधान पाठक नर्सिंगदास मानिकपुरी, तारकेश्वर डडसेना, भूषण जलक्षत्रि, पुनेश्वर साहू, सी.एल. एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, सीमा राठौर, हेमा बंजारे, सौरभ साहू और कोमल सिंह राठौर समेत सभी शिक्षकों ने व्यवस्था संभाली और आयोजन को सफल बनाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें