Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ महासमुंद की परिचयात्मक बैठक…
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक
महासमुंद

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ महासमुंद की परिचयात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुंद की प्रथम परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आई.आर. रिसॉर्ट में आयोजित हुई। जिला संयोजक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रकाशित: 31 Jul 2026, 07:37 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:19 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुंद की प्रथम परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक गुरुवार को भलेसर रोड स्थित आई.आर. रिसॉर्ट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला संयोजक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य आर्थिक प्रकोष्ठ के नए एवं पुराने पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना तथा आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

सक्रिय भूमिका पर रखे अपने विचार 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा सहित महासमुंद जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं आर्थिक प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

संगठन को मजबूत बनाने संकल्प 

बैठक में प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, जिला सह-संयोजक हनीश बग्गा एवं जिला सह-संयोजक धर्मेंद्र महोबिया सहित आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सेवा, समर्पण एवं विकास के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने संकल्प 

जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ व्यापार, उद्योग एवं विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी से सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें