Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में गिद्धों की सामूहिक मौत, खेत में मिले 8 शवों से वन विभाग में हड़कंप बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार मध्य प्रदेश में गिद्धों की सामूहिक मौत, खेत में मिले 8 शवों से वन विभाग में हड़कंप बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार
W 𝕏 f
होम महासमुंद जांच : महासमुंद में स्कूल बसों की जांच, खामियां म…
महासमुंद में स्कूल बसों की जांच करते परिवहन विभाग अधिकारी
महासमुंद में स्कूल बसों की जांच करते परिवहन विभाग अधिकारी
महासमुंद

जांच : महासमुंद में स्कूल बसों की जांच, खामियां मिलने पर 2 स्कूलों को नोटिस

महासमुंद में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने दो निजी स्कूलों की संयुक्त जांच की। रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल और वेडनर स्कूल के निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों में खामियां मिलने पर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने स्कूलों को यातायात नियमों का पालन कराने और 16 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लिए लाइसेंस व हेलमेट अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 04:02 PM
महासमुंद
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर महासमुंद का जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के मार्गदर्शन में सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शहर के दो प्रमुख निजी स्कूलों—रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल और वेडनर स्कूल में औचक जांच अभियान चलाया। इस सघन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को परखना और नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाकर स्कूल आने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना था।

बसों में मिलीं कमियां, मैनेजमेंट को नोटिस 

जांच के दौरान टीम ने जब स्कूली बसों का बारीकी से निरीक्षण किया, तो 2 बसों में सुरक्षा मानकों और तकनीकी सुविधाओं से जुड़ी खामियां पाई गईं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए परिवहन अधिकारी ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

नाबालिग ड्राइवरों पर भी नज़र 

अच्छी बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान कोई भी नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन से स्कूल आता हुआ नहीं मिला। हालांकि, परिवहन अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

विभाग का निर्देश: 

16 वर्ष से अधिक आयु के छात्र यदि वाहन लाते हैं, तो उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस और हेलमेट के किसी भी छात्र को दोपहिया वाहन से स्कूल आने की अनुमति न दी जाए। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के अन्य स्कूल प्रबंधनों में भी हड़कंप का माहौल है। परिवहन विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें