Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम गैजेट्स iPhone  Tips : Siri के 5 ऐसे फीचर्स जो 90% यूजर्स…
Siri के 5 फीचर्स जो हर यूजर को जानने चाहिए
Siri के 5 फीचर्स जो हर यूजर को जानने चाहिए
गैजेट्स

iPhone  Tips : Siri के 5 ऐसे फीचर्स जो 90% यूजर्स को आज तक नहीं पता

iPhone की Siri सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। यह फोटो खोजने, पुराने ईमेल और मैसेज में जानकारी ढूंढने, इलेक्ट्रिक कार की बैटरी चेक करने और कई जरूरी कामों को आसान बनाने में मदद कर सकती है। जानिए Siri के ऐसे फीचर्स जिन्हें बहुत कम लोग इस्तेमाल करते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 10:58 AM
नई दिल्ली
Apple iPhone को उसके प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है। कंपनी यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ती रहती है। इन्हीं में से एक है Siri, जो iPhone में मौजूद स्मार्ट असिस्टेंट है। हालांकि, ज्यादातर लोग Siri का इस्तेमाल सिर्फ मौसम पूछने या सामान्य सवालों के जवाब जानने के लिए करते हैं, लेकिन यह कई ऐसे काम भी कर सकती है जिनकी जानकारी बहुत कम यूजर्स को है। Siri की मदद से रोजमर्रा के कई काम आसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में जो आपके काफी काम आ सकते हैं।

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की जानकारी देगी Siri 

अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार iPhone और Apple सिस्टम के साथ कनेक्टेड है, तो Siri कार से जुड़ी जरूरी जानकारी भी बता सकती है। आप Siri से पूछ सकते हैं कि कार की बैटरी कितनी बची है या वाहन चार्ज हो रहा है या नहीं। इसके लिए आपको बार-बार अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। 

अब फोटो खोजने में नहीं लगेगा समय

अगर आपके iPhone में हजारों फोटो सेव हैं और किसी पुरानी तस्वीर को ढूंढना मुश्किल हो रहा है तो Siri आपकी मदद कर सकती है। आप Siri को बोल सकते हैं कि पिछले साल की दिवाली की फोटो दिखाओ, समुद्र किनारे वाली तस्वीर खोलो या डॉग की फोटो दिखाओ। Siri आपकी फोटो लाइब्रेरी को स्कैन कर कुछ ही समय में संबंधित फोटो खोजकर दिखा देती है।

किसी भी जगह की जानकारी तुरंत मिलेगी 

Apple Maps इस्तेमाल करते समय भी Siri काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अगर आपको किसी रेस्टोरेंट, मॉल, पार्क या दूसरी जगह के बारे में जानकारी चाहिए तो आप Siri से पूछ सकते हैं। यह जगह की रेटिंग, खुलने का समय और उपलब्ध सुविधाओं जैसी जानकारी देने में मदद करती है। 

पुराने ईमेल और मैसेज में खोजेगी जरूरी जानकारी 

Apple Intelligence के साथ Siri की क्षमता और बेहतर हुई है। अगर आपको याद नहीं है कि किसी व्यक्ति ने आपको पता, फोन नंबर या कोई जरूरी जानकारी कब भेजी थी, तो Siri पुराने ईमेल और मैसेज में उसे खोजने में मदद कर सकती है। इससे समय बचता है और जरूरी जानकारी ढूंढना आसान हो जाता है।

Siri आपके लिए करेगी कई काम 

नई Siri केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। यह आपके लिए कई काम पूरे कर सकती है। Siri की मदद से आप नोट्स बना सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, कैलेंडर में इवेंट जोड़ सकते हैं और कुछ सपोर्टेड ऐप्स में वॉइस कमांड के जरिए काम करवा सकते हैं। अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो Siri को सिर्फ एक वॉइस असिस्टेंट समझने की गलती न करें। इसके कई फीचर्स आपके रोज के काम को काफी आसान बना सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें