Israel Warns Hamas: पतंग उड़ाना आमतौर पर खुशी, उत्सव और आजादी का प्रतीक माना जाता है। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया होती हैं, लेकिन इजरायल और गाजा के बीच जारी तनाव में यही पतंगें विवाद का कारण बन गई हैं। इजरायल ने गाजा से अपनी सीमा की ओर उड़ाई जा रही पतंगों, ड्रोन और गुब्बारों को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी दी है। इजरायल का कहना है कि अगर गाजा से ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो वह अपनी सैन्य कार्रवाई और तेज कर सकता है। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में सीमा क्षेत्र में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, हमास ने इन घटनाओं में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
पतंगों से इजरायल को क्या खतरा है ?
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा सीमा के पास शनिवार को चार पतंगें बरामद हुईं, जबकि रविवार को सेना ने एक पतंग को मार गिराया। पिछले कुछ दिनों में ऐसी करीब 10 घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। इजरायल के लिए यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी गाजा से आग लगाने वाली पतंगों और गुब्बारों का इस्तेमाल किया जा चुका है। इनका इस्तेमाल दक्षिणी इजरायल के खेतों और खुले इलाकों में आग लगाने के लिए किया गया था, जिससे बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।
पतंगों से इजरायल को क्या खतरा है ?
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा सीमा के पास शनिवार को चार पतंगें बरामद हुईं, जबकि रविवार को सेना ने एक पतंग को मार गिराया। पिछले कुछ दिनों में ऐसी करीब 10 घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। इजरायल के लिए यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी गाजा से आग लगाने वाली पतंगों और गुब्बारों का इस्तेमाल किया जा चुका है। इनका इस्तेमाल दक्षिणी इजरायल के खेतों और खुले इलाकों में आग लगाने के लिए किया गया था, जिससे बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।हमास पर लगाया गया शक
इजरायली सेना का मानना है कि इन पतंगों और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के पीछे हमास का हाथ हो सकता है। सेना के अनुसार, इन पतंगों में फिलहाल कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन यह भी आशंका जताई जा रही है कि हमास इजरायल की प्रतिक्रिया को परखने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, हमास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इन घटनाओं से उसका कोई संबंध नहीं है।इजरायल ने दी सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने संयुक्त बयान जारी कर चेतावनी दी कि अगर गाजा से पतंग, ड्रोन और गुब्बारे भेजने की घटनाएं तुरंत नहीं रुकीं तो सेना जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बयान में कहा गया कि इजरायली सेना उन स्थानों को भी निशाना बना सकती है, जहां से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही, सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए सेना और खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। गाजा और इजरायल के बीच पहले से जारी तनाव के बीच पतंगों का यह विवाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बढ़ती तल्खी को दिखा रहा है।