Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Jail Superintendent Threat Case: धमकी भरे संदेश भ…
Haridwar threat case accused arrested(Image Source: social media)
Haridwar threat case accused arrested(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Jail Superintendent Threat Case: धमकी भरे संदेश भेजने के बाद तमंचा लेकर पहुंचा आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा

Jail Superintendent Threat Case: धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दी थी और बाद में तमंचा लेकर जेल अधीक्षक को डराने पहुंचा था। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 06:20 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
उत्तराखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jail Superintendent Threat Case: जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिडकुल पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर जेल अधीक्षक को डराने की कोशिश की थी। 
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

शिकायत के बाद शुरू हुई पुलिस जांच 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल नंबर पर लगातार अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। 
शिकायत मिलने के बाद सिडकुल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सिडकुल पुलिस के साथ सीआईयू टीम को भी लगाया गया था। 

सूर्यनगर के पास पुलिस ने पकड़ा 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सिडकुल थाना क्षेत्र के सूर्यनगर इलाके में चेकिंग अभियान चलायाचेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। जांच में आरोपी की पहचान हिमांशु चोढा के रूप में हुई। वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना स्थित सिविल लाइन, भारत नगर चौक का रहने वाला बताया गया है।
 वर्तमान में वह ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिससे धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। 

पत्नी के कहने पर भेजे धमकी भरे संदेश: पुलिस 

एसएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार रोशनाबाद में बंद है। उसका आरोप है कि पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल कर्मचारियों द्वारा अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी ने ही जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के लिए कहा था। 
पत्नी ने ही उसे जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिया और उसी नंबर से जेल अधीक्षक को धमकी भरे संदेश भेजे। 

तमंचा लेकर हरिद्वार पहुंचा था आरोपी 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से तमंचा और कारतूस लेकर हरिद्वार पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी जिला कारागार की ओर जा रहा था, तभी सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की पत्नी शीला के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें