Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Jal Jeevan Mission: घर-घर नल से बदली गुजरा गांव क…
Tap water has reached every household in Gujra village.(Image Source: CGDPR)
Tap water has reached every household in Gujra village.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Jal Jeevan Mission: घर-घर नल से बदली गुजरा गांव की तस्वीर, ग्रामीणों को मिली पानी की समस्या से राहत

Jal Jeevan Mission: गरियाबंद के गुजरा गांव में जल जीवन मिशन से 260 घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचा है। इससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम से राहत मिली है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 01:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jal Jeevan Mission: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। 
इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत गुजरा में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी सामने आई है। घर-घर नल पहुंचने से ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही पेयजल की परेशानी से राहत मिली है।

जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुजरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस गॉव में लगभग 260 घर हैं और करीब 700 की आबादी निवास करती है। गांव को 28 दिसंबर 2023 को ‘हर घर जल घोषित किया गया। योजना के तहत गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी 12 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित की गई है। जल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और नलजल व्यवस्था के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही गांव के ही एक व्यक्ति को ‘नल जल मित्र’ के रूप में पंप संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे स्थानीय स्तर पर जल व्यवस्था के संचालन और रख-रखाव में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

घर में नल से आसान हुई जिंदगी

नल कनेक्शन मिलने से पहले ग्रामीणों को सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। वार्ड क्रमांक 08 की भूमिका यादव ने बताया कि पहले अपने घर की जरूरत के लिए पानी भरने में प्रतिदिन करीब दो घंटे का समय लग जाता था। पानी से भरी बाल्टियां लेकर घर तक पहुंचना विशेषकर महिलाओं के लिए काफी मेहनत का कार्य था। अब घर में नल से पानी मिलने के कारण यह परेशानी काफी कम हो गई है। भूमिका यादव ने बताया कि घर पर पानी उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। अब महिलाओं को पानी लाने के लिए बार-बार घर से बाहर नहीं जाना पड़ता। घर में पानी उपलब्ध होने से साफ-सफाई में भी सुविधा हुई है।

जल संरक्षण को मिली बढ़ावा

रामलाल पैंकरा ने बताया कि घर में नल से पानी मिलने के बाद पानी का उपयोग पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। उपयोग के बाद बचने वाले पानी का इस्तेमाल उनके परिवार द्वारा साग-भाजी उगाने में करते है। इससे पेयजल की सुविधा के साथ पानी के सदुपयोग भी होती है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीणों को केवल नल कनेक्शन ही नहीं मिला, बल्कि पानी के लिए होने वाली रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत, समय की बचत, स्वच्छता में सुविधा और बेहतर जीवन की नई राह मिली है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी सफल कहानियां जनभागीदारी और सुशासन के महत्व को और मजबूत कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें