Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव जल जीवन मिशन : 107 में बनी सिर्फ 77 पानी टंकी, 16…
जल जीवन मिशन अधूरा से ग्रामीनों काे जल संकट
जल जीवन मिशन अधूरा से ग्रामीनों काे जल संकट
राजनांदगांव

जल जीवन मिशन : 107 में बनी सिर्फ 77 पानी टंकी, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित   

जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति अब भी अधूरी नजर आ रही है। योजना शुरू होने के करीब तीन साल बाद भी कई गांवों में पानी की टंकियां तैयार नहीं हो सकी हैं, जबकि हजारों परिवारों तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। अधूरे निर्माण कार्यों और ठेकेदारों के काम बीच में छोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 02:52 PM
राजनांदगांव
जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति अब भी अधूरी नजर आ रही है। योजना शुरू होने के करीब तीन साल बाद भी कई गांवों में पानी की टंकियां तैयार नहीं हो सकी हैं, जबकि हजारों परिवारों तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। अधूरे निर्माण कार्यों और ठेकेदारों के काम बीच में छोड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत जिले में कुल 1,56,789 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। 
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1,40,491 घरों में ही कनेक्शन दिए जा सके हैं। यानी 16,298 परिवार अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की घोषणा के बाद उम्मीदें तो जगी थीं, लेकिन कई गांवों में आज भी लोगों को पुराने जल स्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। जिले के 662 गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है, लेकिन इनमें से 180 गांवों में काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। 
 कई स्थानों पर पाइपलाइन अधूरी 
कई स्थानों पर पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन उसे जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ा नहीं गया, जिससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड में 107 ओवरहेड पानी की टंकियां बनाई जानी थीं। इनमें से अब तक केवल 77 टंकियों का निर्माण पूरा हो पाया है। शेष टंकियों का काम लंबित होने से कई गांवों में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। 
कई गांवों में जलापूर्ति शुरू नहीं 
जानकारी के अनुसार, कई निर्माण एजेंसियों को भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्होंने काम बीच में ही रोक दिया है। इसका सीधा असर परियोजना की गति पर पड़ा है। पीएचई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा भी की जा रही है। पीएचई विभाग ने अनियमितताओं के चलते 70 से अधिक ठेकेदारों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।   
 70 से अधिक ठेकेदारों के लाइसेंस निलंबित किए 
जानकारी के अनुसार निर्माण कार्यों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां मिलने के कारण कई एजेंसियों का भुगतान रोक दिया गया। हालांकि कार्रवाई के बावजूद कई स्थानों पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका है, जिससे परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। जिले के कई गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन उसे टंकी या मुख्य जल स्रोत से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में पूरी व्यवस्था तैयार होने के बावजूद ग्रामीणों को नलों से पानी नहीं मिल रहा। 
 इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है 
जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपा जाना है। लेकिन जिले की 800 से अधिक ग्राम पंचायतों में अब तक किसी भी पंचायत को औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। कई जगह पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, फिर भी विभागीय स्तर पर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से संचालन व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें