Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम महासमुंद Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्…
Janmashtami celebration in Bagbahara (Image Source - Keertiman Media)
Janmashtami celebration in Bagbahara (Image Source - Keertiman Media)
महासमुंद

Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी

Janmashtami Celebration: बागबाहरा के सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने, आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा गांवों के विकास में सहयोग करने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
05 Sep 2026, 07:24 PM
बागबाहरा
Janmashtami Celebration: ग्राम सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर गांवों में भक्तिमय माहौल रहा।

श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने की अपील 

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य और साहस के साथ धर्म का साथ दिया। उनके आदर्श युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी हैं। विधायक ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा एक-दूसरे के सहयोग से गांवों के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के बताए कर्म के मार्ग पर चलकर व्यक्ति समाज और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे सकता है। 

सोहागपुर भुरकोनी में भक्तिमय रहा माहौल 

ग्राम सोहागपुर भुरकोनी में जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य करण दीवान, दिनेन्द्र ठाकुर, मालिक राम ठाकुर, नरसिंग ठाकुर, चंदर सिंग ठाकुर, विजय यादव, मनबोध यादव, आत्माराम ठाकुर, भावसिंग ठाकुर, विभीषण, मोहन ठाकुर, प्रेम सिंग ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राम ठाकुर, मानवी ठाकुर, सौहाद्र ठाकुर, सीता बाई ठाकुर, जाम बाई ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर और रमा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अरण्ड में जयकारों से गूंजा गांव 

ग्राम अरण्ड में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ पर्व मनाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में करण दीवान, कौतुक पटेल, देवराज ठाकुर, सुनील डड़सेना, दिगम्बर पटेल, घनश्याम शिवचरण ध्रुव, देवेन्द्र पटेल, रोहित पटेल और मुरलीधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें