Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम MDMA ड्रग्स केस : नव्या मलिक मामले में SIT करेगा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की  जांच साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान हादसा : बस्तर-सुकमा को जोड़ने वाले NH-63 पर पलटा ट्रक घंटों लगा लंबा जाम MDMA ड्रग्स केस : नव्या मलिक मामले में SIT करेगा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की  जांच साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन : दुर्ग में 1149 संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित, 175 लोगों पर कार्रवाई झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान
W 𝕏 f
होम महासमुंद झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्…
ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन
ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन
🔴 BREAKING महासमुंद

झारा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का खल्लारी थाने पर प्रदर्शन

महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में 19 जून की रात हुई भारती टंडन की हत्या को लेकर ग्रामीणों और सतनामी समाज में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग खल्लारी थाना पहुंचे और पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 07:48 AM
खल्लारी
थाना खल्लारी क्षेत्रांतर्गत विगत दिनों  19 जुन की रात ग्राम झारा में हुई भारती टंडन पिता श्याम लाल टंडन की नृशंस हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस हत्याकांड में पुलिस की अब तक की कार्यवाही से पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासी संतुष्ट नहीं हैं। 
इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में ग्राम झारा के ग्रामीण एवं सतनामी समाज के लोग खल्लारी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी से घंटों चली चर्चा में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि भारती टंडन को हत्या की रात आरोपी पुष्पेंद्र सेन पिता संतोष सेन के साथ आखिरी बार देखा गया था, लेकिन पुलिस ने केवल एक नाबालिग लड़के को आरोपी बनाया है। 

पुलिस की थ्योरी पर संदेह 

ग्रामीणों ने तर्क दिया कि रात के अंधेरे में एक अकेला नाबालिग द्वारा हत्या कर शव को दूर ले जाकर रेत में दफनाना और साक्ष्य मिटाना संभव नहीं है। साथ ही नाबालिग के पिता का यह कहना कि घटना की रात लड़का उनके साथ था, पुलिस की थ्योरी पर संदेह पैदा करता है। इससे स्पष्ट है कि इस हत्याकांड में एक से अधिक व्यक्ति शामिल हैं।

पीड़ित पिरवार को न्याय दिलाने आंदोलन की तैयारी 

ग्रामीणों व सतनामी समाज ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रकरण की जिला स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही इस हत्या से जुड़े सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो समाज व ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें