Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › ‘मेरा युवा भारत’ से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा, न…
विकसित छत्तीसगढ़ के लिए युवा शक्ति पर जोर, सीएम साय ने दिए निर्देश
विकसित छत्तीसगढ़ के लिए युवा शक्ति पर जोर, सीएम साय ने दिए निर्देश
राज्य सरकार

‘मेरा युवा भारत’ से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा, नेतृत्व और सेवा के मिलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के जरिए युवाओं को प्रतिभा दिखाने के अवसर देने की बात कही। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

क
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 12:10 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 06:34 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक इस मंच से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की बड़ी ताकत है। 
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, पर्यावरण, पर्यटन, कृषि, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने और युवाओं को सेवा, नेतृत्व व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। 

माय भारत से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा 
युवाओं के लिए बड़ा मंच बना माय भारत

बैठक में बताया गया कि ‘मेरा युवा भारत’ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को की थी। देशभर में 2.65 करोड़ से अधिक युवा इससे जुड़ चुके हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से ज्यादा युवाओं ने पंजीयन कराया है। माय भारत को युवाओं और सरकार के बीच एक डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां स्वयंसेवा, कौशल, अनुभव आधारित सीख और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसर उपलब्ध होंगे। देशभर में 24,900 से अधिक अनुभव आधारित कार्यक्रमों के जरिए 1.21 लाख युवाओं को जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में 233 ऐसे कार्यक्रमों में 2,389 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। वहीं, प्रदेश में 5,778 स्वयंसेवा अवसरों के माध्यम से करीब 23,900 युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया है। 

बस्तर के युवाओं पर सीएम साय का फोकस

मुख्यमंत्री ने ‘विकसित छत्तीसगढ़ यंग लीडर्स डायलॉग’ आयोजित करने पर भी जोर दिया। इसके जरिए खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कौशल, पर्यटन, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बस्तर के युवाओं को माय भारत से जोड़ने को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा बन रही है। ऐसे में यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नेतृत्व करने के अधिक अवसर मिलना जरूरी है। 

बस्तर ओलंपिक से युवाओं को मिला मंच

बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित माय भारत के राज्य और जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें