Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार JP Power News: अदाणी ग्रुप के 51% हिस्सेदारी लेने…
Adani Power and JP Power stake update (Image Source: AI Photo)
Adani Power and JP Power stake update (Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

JP Power News: अदाणी ग्रुप के 51% हिस्सेदारी लेने की खबर पर कंपनी ने दिया जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

JP Power News: कभी उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) अब अपने पुराने दौर से काफी दूर पहुंच चुकी है। आर्थिक संकट और दिवालिया प्रक्रिया के बाद कंपनी का नियंत्रण अब अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जेपी ग्रुप की जिन कंपनियों में हिस्सेदारी थी, वहां अब धीरे-धीरे अदाणी समूह की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ गई है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 11:28 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
JP Power News: कभी उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) अब अपने पुराने दौर से काफी दूर पहुंच चुकी है। आर्थिक संकट और दिवालिया प्रक्रिया के बाद कंपनी का नियंत्रण अब अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जेपी ग्रुप की जिन कंपनियों में हिस्सेदारी थी, वहां अब धीरे-धीरे अदाणी समूह की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ गई है। 
जेपी एसोसिएट्स की JP Power Ventures में करीब 24 फीसदी हिस्सेदारी थी। दिवालिया प्रक्रिया के बाद यह हिस्सेदारी अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर के पास पहुंच गई। इस अधिग्रहण के बाद अदाणी पावर जेपी पावर की प्रमुख निवेशक कंपनियों में शामिल हो गई। इस कदम को ऊर्जा क्षेत्र में अदाणी समूह के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा गया।

JP Power में 51 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर पर आया जवाब

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अदाणी पावर साल 2026 के अंत तक JP Power में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 फीसदी तक कर सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद बाजार में भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, अदाणी पावर ने इस दावे पर सफाई देते हुए इसे गलत बताया है। 

अदाणी पावर ने 51% हिस्सेदारी की खबर को बताया अफवाह

अदाणी पावर ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी कि JP Power में अपनी हिस्सेदारी को 24 फीसदी से बढ़ाकर 51 फीसदी करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। कंपनी ने 51 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को केवल एक अफवाह बताया और कहा कि इस तरह की कोई आधिकारिक योजना उसके विचाराधीन नहीं है।

JP Power को लेकर आगे की रणनीति पर नजर

अदाणी समूह के JP Power में निवेश के बाद कंपनी की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर बाजार की नजर बनी हुई है। हालांकि, हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर अभी तक अदाणी पावर की ओर से कोई नया प्रस्ताव सामने नहीं आया है। फिलहाल कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, JP Power में अदाणी पावर की हिस्सेदारी 24 फीसदी के आसपास ही है और 51 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने की खबरों में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें