Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडि…
Accident Car swept away in overflowing drain(Image Source: Keertiman Media)
Accident Car swept away in overflowing drain(Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Rain Accident: मध्य प्रदेश के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफनते नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा पहुंचे थे। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 12:27 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 08:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आगर-मालवा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rain Accident: प्रसिद्ध तीर्थस्थल नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात हुई मूसलधार बारिश एक हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बन गई। मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की एक कार उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई। इस खौफनाक हादसे में 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी श्रद्धालु पहले उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे और वहां से मां बगलामुखी के दरबार में माथा टेकने नलखेड़ा आए थे। देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, उसी दौरान इलाके में मूसलधार बारिश शुरू हो गई। रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पानी का स्तर अचानक बहुत बढ़ चुका था और धार इतनी तेज थी कि कार सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कार देखते ही देखते नाले के उफान में समा गई। 

रस्सी के सहारे बाहर निकाली गई कार 

घटना की भनक लगते ही पुलिस और राहत दल देर रात ही मौके पर पहुंच गया था। हालांकि, अंधेरे और पानी के प्रचंड बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। सुबह होते ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली गई और काफी मशक्कत के बाद रस्सियों से बांधकर कार को नाले से बाहर खींचा गया। जब गाड़ी के दरवाजे खोले गए, तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था—कार में मौजूद सभी आठ लोगों की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस जांच में जुटी, मृतकों की पहचान की कोशिश 

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें