Monday, 27 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम भारत दर्दनाक हादसा : 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, त…
250 मीटर गहरी खाई में गिरी वाहन
250 मीटर गहरी खाई में गिरी वाहन
भारत

दर्दनाक हादसा : 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के भीरी–ककोला मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया और कठिन परिस्थितियों में शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नवीन सिंह, अंशुल और अमित सिंह के रूप में हुई है, जो सभी स्थानीय निवासी थे। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Apr 2026, 05:19 PM
रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिले में भीरी–ककोला मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीरी से औरिंग की ओर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। रात के घने अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बावजूद प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी तथा एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम के जवानों ने खतरनाक ढलान में उतरकर काफी कठिन परिस्थितियों के बीच संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

तीनों लोगों की मौके पर ही मौत

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। पुलिस ने मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में की है। ये सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें