Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम खेल Junior Asia Cup 2026: भारत की फाइनल में धमाकेदार …
Indian junior hockey team reaches the final(Image Source: Social Media)
Indian junior hockey team reaches the final(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Junior Asia Cup 2026: भारत की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, अनमोल ने चमकाया नाम

Junior Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब भारत 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच विजेता टीम से भिड़ेगा। भारत की नजरें लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर हैं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
12 Sep 2026, 09:43 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Junior Asia Cup 2026: शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चीन के मोकी में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। टीम के कप्तान अनमोल एक्का ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो गोल किए और जीत में अहम भूमिका निभाई।
अब भारतीय टीम 13 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी। मौजूदा चैंपियन भारत की नजरें अब लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर होंगी।

अनमोल एक्का के दो गोल से भारत को मिली बढ़त

सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली मलेशिया की टीम से हुआ। मलेशिया ने टूर्नामेंट में कजाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। चीन को 1-0 से हराकर मलेशिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा सुखविंदर ने भी एक गोल दागा। मलेशिया की ओर से एम. राहुल ने एक गोल किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने इसके बाद कोई मौका नहीं दिया और टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली।

जूनियर एशिया कप हॉकी फाइनल
पूल स्टेज में भी भारत का दबदबा

भारत को जूनियर एशिया कप के पूल-ए में साउथ कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के साथ रखा गया था। भारतीय टीम ने चार लीग मुकाबलों में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक हासिल किए और पूल में शीर्ष स्थान पर रही। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 14-0 की एकतरफा जीत से की थी। इस मुकाबले में अनमोल एक्का ने चार गोल किए, जबकि अजीत यादव ने तीन और प्रभदीप सिंह ने पांच गोल दागकर टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया। इसके बाद जापान के खिलाफ मुकाबला 3-3 से बराबरी पर खत्म हुआ। हालांकि, भारत ने अगले मैच में शानदार वापसी करते हुए साउथ कोरिया को 7-3 से मात दी। इस मुकाबले में भी अनमोल एक्का ने दो गोल किए। पूल के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से हराया। इस मैच में अनमोल एक्का ने छह गोल किए, जो सभी पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए। पूरे पूल चरण में भारत ने 39 गोल किए और केवल छह गोल गंवाए।

तीसरी बार लगातार चैंपियन बनने का मौका

भारतीय जूनियर हॉकी टीम अब लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। भारत ने 2023 के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। भारत इससे पहले 2004, 2008 और 2015 में भी जूनियर एशिया कप चैंपियन बन चुका है। 2024 की जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना पांचवां खिताब हासिल किया था।

जूनियर वर्ल्ड कप का टिकट भी हुआ पक्का

जूनियर एशिया कप का महत्व केवल एशियाई खिताब तक सीमित नहीं है। यह टूर्नामेंट FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन का भी माध्यम है। इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और साउथ कोरिया की टीमों ने 2027 में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम की नजरें फाइनल जीतकर एक बार फिर एशिया की नंबर-1 जूनियर हॉकी टीम बनने पर होंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें