Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब केतन हत्याकांड : परिवार पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार
W 𝕏 f
होम महासमुंद कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा …
इमइमलीभाठा में चाकू लेकर घूम राहा युवक
इमइमलीभाठा में चाकू लेकर घूम राहा युवक
🔴 BREAKING महासमुंद

कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार 

शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित इमलीभाठा इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 11:56 AM
महासमुंद
शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित इमलीभाठा इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर भरत साहू (19), पिता हेमलाल साहू, निवासी इमलीभाठा को रोककर पूछताछ की। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई।

कमर में छिपाकर रखा था चाकू 

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी की कमर में छिपाकर रखा गया एक धारदार लोहे का चाकू मिला। पुलिस ने तत्काल चाकू जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक इसी हथियार के साथ इलाके में घूम रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी हरकतों से आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया।   

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगें या कोई अवैध हथियार के साथ दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इमलीभाठा के लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।  

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर भरत साहू (19), पिता हेमलाल साहू, निवासी इमलीभाठा को रोककर पूछताछ की। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी की कमर में छिपाकर रखा गया एक धारदार लोहे का चाकू मिला। पुलिस ने तत्काल चाकू जब्त कर लिया।   

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें