Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) कामयाबी : 5 किलो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने नक…
जंगल में 5 किलो आईईडी बरामद
जंगल में 5 किलो आईईडी बरामद
कांकेर (उत्तर बस्तर)

कामयाबी : 5 किलो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश नाकाम की

कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jun 2026, 10:45 AM
कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5 किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। यह विस्फोटक एक प्रेशर कुकर में छिपाकर जंगल में प्लांट किया गया था, जिसे नक्सली “प्रेशर कुकर बम” के नाम से उपयोग करते हैं।

सूचना के अनुसार, आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टेकमीटोला के घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर पता चला कि यह लगभग 5 किलो का आईईडी है, जिसे नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

समय रहते टला बड़ा हादसा

सुरक्षाबलों की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते एक बड़ी नक्सली साजिश को विफल कर दिया गया। बीडीएस टीम ने मौके पर ही अत्यंत सावधानीपूर्वक इस आईईडी को डिफ्यूज कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। यदि यह विस्फोट होता, तो भारी जनहानि और नुकसान की आशंका थी। यह पूरा अभियान बस्तर आईजी सुंदरराज पी और कांकेर एसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देशन में लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान तेज किया गया है, ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस के जवानों की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट रमेश कुमार रजक, इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू, उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा सहित अन्य जवान शामिल रहे। सभी ने मिलकर संयुक्त रूप से क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान को सफल बनाया।

कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग और ऑपरेशन जारी रहेंगे। सुरक्षा बलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामान्य स्थिति बनाए रखना है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि नक्सल नेटवर्क को पूरी तरह कमजोर किया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें