Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
W 𝕏 f
होम महासमुंद कार्रवाई : छुट्टी से लेकर काम के दबाव तक, स्वच्छत…
महासमुंद स्वच्छता दीदियों का प्रदर्शन
महासमुंद स्वच्छता दीदियों का प्रदर्शन
महासमुंद

कार्रवाई : छुट्टी से लेकर काम के दबाव तक, स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श पर अभद्र व्यवहार, अतिरिक्त काम कराने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रभारी को हटाने की मांग की है। वहीं, नगरपालिका सीएमओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 02:08 PM
महासमुंद

नगर पालिका क्षेत्र में काम करने वाली स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं और प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, मनमानी, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। स्वच्छता दीदियों का कहना है कि लंबे समय से वे कई तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि नियमानुसार पूरे मामले को देखा जा रहा है।

कलेक्टोरेट पहुंचीं स्वच्छता दीदियां

महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां अपनी शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने एकजुट होकर प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं और मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को पद से हटाने की मांग की। ज्ञापन में स्वच्छता दीदियों ने आरोप लगाया कि प्रभारी द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता। 

छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार का आरोप

स्वच्छता दीदियों ने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से छुट्टी मांगने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। महिलाओं का कहना है कि अगर किसी कर्मचारी को किसी कारणवश अवकाश की जरूरत होती है तो उसकी परेशानी समझने के बजाय उसे अपमानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि काम के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर समाधान करने के बजाय कई बार उन्हें डांट दिया जाता है।

10\12 घंटे काम कराने का आरोप

स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर निर्धारित समय से अधिक काम कराने का भी आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उनका मुख्य कार्य डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करना है, लेकिन इसके अलावा उनसे अतिरिक्त काम भी कराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें 8 घंटे की निर्धारित अवधि के बजाय 10 से 12 घंटे तक काम करना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि अतिरिक्त काम करने से मना करने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही जाती है। इसको लेकर स्वच्छता दीदियों में नाराजगी है।

काम बंद रखने की चेतावनी

स्वच्छता दीदियों ने प्रशासन को साफ तौर पर कहा है कि जब तक मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी। महिलाओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य काम प्रभावित करना नहीं है, बल्कि कार्यस्थल पर सम्मान और उचित व्यवहार की मांग करना है। महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही मामले में निर्णय लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें