Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, ट्रक चालक की मौके पर मौत Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Road Accident: पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, ट्रक चालक की मौके पर मौत Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर संभाग › शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फ…
निजी वीडियो वायरल केस आरोपी गिरफ्तार
निजी वीडियो वायरल केस आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर संभाग

शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

शादी से इनकार करने पर नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच के बाद उसे कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 12:40 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:00 PM
तखतपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के शादी से इनकार करने से नाराज प्रेमी नेआपत्तिजनक कदम उठाते हुए वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए निजी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में चिंता का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

वीडियो कॉल के दौरान बनाए थे वीडियो

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सुनील चतुर्वेदी का युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो बना लिए थे। बताया जा रहा है कि जब युवती ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती की अनुमति के बिना उसके निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए।

वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती ने तखतपुर थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के कर्नाटक के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली। 

कोर्ट में किया जाएगा पेश

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पहुंचकर आरोपी सुनील चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर या वीडियो उसकी अनुमति के बिना साझा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें