Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम कोरबा कटघोरा : ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक क…
ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश
ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश
कोरबा

कटघोरा : ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। एक आरोपी महिला के भेष में आया था। दुकान संचालक और कर्मचारियों के विरोध के चलते आरोपी केवल कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार हो गए तथा कट्टा और बाइक मौके पर छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jul 2026, 04:35 PM
कोरबा
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरी में बुधवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। राज ज्वैलर्स में हुई इस वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे तीन नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। इनमें से एक आरोपी सलवार-सूट पहनकर महिला के भेष में था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। आरोपियों ने पहले सोने की अंगूठी देखने की बात कही और मौका मिलते ही दुकान संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। मिर्च पाउडर फेंकने के बाद बदमाशों ने कट्टा और चाकू के बल पर दुकान में रखे आभूषण लूटने की कोशिश की। 

विरोध के चलते बाइक छोड़ कर भागे आरोपी 

जानकारी के मुताबिक, अफरा-तफरी के बीच वे कुछ असली और कुछ नकली जेवर समेटने का प्रयास करते रहे, हालांकि बाद में पता चला कि उनके हाथ मुख्य रूप से
आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही लगी। वारदात के समय दुकान में तीन कर्मचारी मौजूद थे। जब संचालक राजकुमार अग्रवाल ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने चाकू से वार करने की कोशिश की, जबकि संचालक को दांत से काटने की भी जानकारी सामने आई है। दुकान संचालक के साहस और कर्मचारियों के विरोध के चलते बदमाश अपनी योजना में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। भागने की जल्दबाजी में आरोपी अपना कट्टा और एक प्लेटिना बाइक मौके पर ही छोड़ गए। वे केवल कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार होने में सफल रहे। 

पुलिस की जांच जारी है 

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें