Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › कट्टालान : जंगल, अपराध और सर्वाइवल की डार्क कहानी…
कट्टालान
कट्टालान
मनोरंजन

कट्टालान : जंगल, अपराध और सर्वाइवल की डार्क कहानी ने बढ़ाया क्रेज

मलयालम पैन-इंडिया फिल्म कट्टालान रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी जंगल आधारित अंडरवर्ल्ड, अवैध शिकार और आइवरी माफिया की खतरनाक दुनिया पर आधारित है। एंटनी वर्गीज़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रवि बसरूर का दमदार म्यूजिक और इंटरनेशनल लेवल एक्शन फिल्म को खास बना रहे हैं। 28 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की अगली बड़ी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म मानी जा रही है।

क
प्रकाशित: 25 May 2026, 05:39 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 02:24 AM
केरला
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म कट्टालान इन दिनों सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़े स्केल, डार्क जंगल बैकड्रॉप, रियलिस्टिक एक्शन और अनोखी कहानी के कारण इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी मलयालम एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में जंगलों की खतरनाक दुनिया, अवैध शिकार, हाथी दांत तस्करी और खूनी गैंगवार को बेहद रॉ और इंटेंस अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और प्रमोशनल वीडियोज ने दर्शकों के बीच पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खासकर मलयालम स्टार एंटनी वर्गीज़ उर्फ “Pepe” का खतरनाक और रॉ लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्करी पर आधारित कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार कट्टालान की कहानी हाथी दांत तस्करी माफिया का युद्ध यानी हाथी दांत तस्करी के काले कारोबार और उसके पीछे काम कर रहे हिंसक अपराध नेटवर्क पर आधारित है। फिल्म में सत्ता, लालच, अपराध, जंगलों की राजनीति और खूनी गैंग संघर्ष को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। फिल्म का बैकड्रॉप काफी डार्क और हिंसक रखा गया है। मेकर्स के अनुसार यह केवल एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि “पावर, कंट्रोल और सर्वाइवल” की कहानी है। टीजर में दिखाए गए जंगल, हथियारबंद गैंग और खूंखार माहौल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों को बेहद इंटेंस सिनेमाई अनुभव देखने को मिलेगा।

एंटनी वर्गीज़ का किरदार

फिल्म में मुख्य भूमिका में एंटनी वर्गीज़  नजर आएंगे, जिन्हें मलयालम सिनेमा में उनके दमदार एक्शन और रॉ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाना जाता है। अंगमाली डायरीज़, जल्लीकट्टू और आरडीएक्स जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के बाद अब कट्टालान में उनका सबसे आक्रामक और खतरनाक अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में उनका किरदार रहस्यमयी, हिंसक और बेहद शक्तिशाली बताया जा रहा है। दर्शकों के बीच उनके इस लुक को लेकर भारी उत्साह है फिल्म कट्टालान का निर्देशन पॉल जॉर्ज कर रहे हैं। इसे उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी और बड़े स्केल पर बनाई गई फिल्मों में गिना जा रहा है। मेकर्स का लक्ष्य केवल मलयालम दर्शकों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसी वजह से फिल्म को बड़े पैन-इंडिया विजन के साथ तैयार किया गया है। फिल्म को शरीफ मुहम्मद ने क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में कहानी, एक्शन और विजुअल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी के साथ पेश किया जाएगा।

कई भाषाओं में रिलीज 

कट्टालान को केवल क्षेत्रीय सिनेमा तक सीमित न रखते हुए बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की गई है। फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी तमिल, तेलुगु और कनड भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि इसकी अनोखी कहानी और रॉ एक्शन पूरे भारत के दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

रवि बसरूर का धमाकेदार म्यूजिक

फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक इसका बैकग्राउंड स्कोर माना जा रहा है। केजीएफ, सालार और कई बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में अपने दमदार संगीत से पहचान बनाने वाले  रवि बसरूर इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।  फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहद डार्क, इंटेंस और सिनेमैटिक रखा गया है। जंगल, गैंगवार और हिंसक माहौल को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए संगीत पर खास ध्यान दिया गया है। टीजर में सुनाई दिया बैकग्राउंड म्यूजिक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

 टेक्निकल टीम

फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि एडिटिंग शमीर मुहम्मद कर रहे हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनाए गए हैं, जिन पर केचा खम्फाकदीऔर जाइका स्टंट्स टीम ने काम किया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में विजुअल क्वालिटी, कैमरा वर्क और एक्शन को बड़े हॉलीवुड स्टाइल में पेश करने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शकों को थिएटर में एक अलग सिनेमाई अनुभव मिल सके।

टीजर और ट्रेलर हुए वायरल

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डार्क जंगल, हिंसक गैंगवार, रॉ एक्शन और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म के ट्रेलर में इंटरएक्टिव म्यूजिक अनुभव भी देखने को मिला, जिसे मेकर्स ने एक नया प्रयोग बताया। सोशल मीडिया पर फिल्म के BTS वीडियो, पोस्टर्स और एक्शन क्लिप्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

28 मई 2026 को होगी रिलीज

कट्टालान 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी ,तमिल, तेलुगु और कनड भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा की अगली बड़ी पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें