Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम सारंगढ़-बिलाईगढ़ खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का…
डीएपी के नाम पर जैव उर्वरक बेचने पर कार्रवाई
डीएपी के नाम पर जैव उर्वरक बेचने पर कार्रवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़

खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर कथित रूप से जैव उर्वरक बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में चार लोगों के खिलाफ सरसीवा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से खाद खरीदने और किसी भी संदिग्ध बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 11:29 AM
सारंगढ़-बिलाईगढ़
कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किसानों को डीएपी खाद के नाम पर जैव उर्वरक बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। सरसीवा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में की गई कार्रवाई के बाद पुलकित बायोफर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रशासन का कहना है कि आरोपियों ने लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भ्रमित कर अपने उत्पाद की बिक्री की। गांव-गांव जाकर डीएपी बताकर बेचते थे उत्पाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो से तीन वर्षों से सरसीवा क्षेत्र में सक्रिय थे। वे सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले के गांवों में पहुंचकर अपने उत्पाद को डीएपी खाद बताकर किसानों को बेचते थे।

बार-बार बदलते थे ठिकाना

किसानों को खरीद के दौरान बिल भी दिया जाता था, जिससे उन्हें उत्पाद की वास्तविकता पर संदेह नहीं होता था। हालांकि कृषि विभाग की जांच में पता चला कि जिस उत्पाद को डीएपी के रूप में बेचा जा रहा था, वह वास्तव में जैव उर्वरक था। अधिकारियों के अनुसार यह सामग्री हरियाणा के गुरुग्राम से मंगाई जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनसान इलाकों में किराये के मकानों में रहते थे और समय-समय पर अपना ठिकाना बदलते रहते थे। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा वे अपनी गतिविधियों को छिपाने और संदेह से बचने के लिए करते थे। कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष सरसीवा तहसील के ग्राम भिनौदा में भी इसी कंपनी का उत्पाद मिला था। उस समय उत्पाद तो बरामद हुआ था, लेकिन उससे जुड़े विक्रेताओं तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया था।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

इस बार संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सरसीवा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद और उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें तथा हर खरीदारी का पक्का बिल अवश्य लें। यदि कोई व्यक्ति गांव में डीएपी के नाम पर संदिग्ध खाद बेचने का प्रयास करता है तो इसकी जानकारी तुरंत कृषि विभाग या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें