Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सारंगढ़-बिलाईगढ़ डिजिटल क्रांति : MedLEaPR ऐप से MLC और पोस्टमार्ट…
MedLEaPR ऐप से डिजिटल MLC रिपोर्ट
MedLEaPR ऐप से डिजिटल MLC रिपोर्ट
सारंगढ़-बिलाईगढ़

डिजिटल क्रांति : MedLEaPR ऐप से MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट होंगी पूरी तरह ऑनलाइन, न्याय प्रक्रिया होगी तेज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मेडिकल-लीगल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। MedLEaPR ऐप के जरिए अब MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह ऑनलाइन तैयार और सुरक्षित की जाएंगी, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में इसके प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jun 2026, 03:39 PM
सारंगढ़-बिलाईगढ़

मेडिको-लीगल मामलों में देरी, कागजी प्रक्रिया और रिकॉर्ड प्रबंधन की समस्याओं को खत्म करने की दिशा में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब MedLEaPR ऐप के माध्यम से मेडिकल-लीगल केस (MLC) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह डिजिटल रूप में तैयार होंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलने में मदद मिलेगी।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के प्रावधानों के अनुरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी और चिकित्सा अधिकारियों ने MedLEaPR ऐप के प्रभावी संचालन और बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।

MedLEaPR ऐप की विशेषताएं और उपयोगिता

बैठक में बताया गया कि MedLEaPR एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से मेडिकल-लीगल केस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन तैयार, सुरक्षित और ट्रैक की जा सकेगी। यह प्रणाली अस्पताल, पुलिस, फॉरेंसिक लैब और न्यायपालिका को एक सुरक्षित डिजिटल नेटवर्क से जोड़ती है, जिससे दस्तावेजों के खोने या छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जाएगी।
इस सॉफ्टवेयर को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) से भी जोड़ा गया है। इससे थानों और अस्पतालों के बीच कागजी पत्राचार की आवश्यकता कम होगी। डिजिटल हस्ताक्षरित रिपोर्ट न्यायालय में मान्य होगी, जिससे डॉक्टरों को बार-बार अदालत में उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, एसडीओपी सारंगढ़ स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग केवल जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाता है, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और न्याय व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें