Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › किरण सिंह देव का कांग्रेस पर हमला, बोले- छात्रों …
किरण सिंह देव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान देते हुए
किरण सिंह देव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान देते हुए
रायपुर

किरण सिंह देव का कांग्रेस पर हमला, बोले- छात्रों के आंदोलन को दिया गया राजनीतिक रंग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इससे बच रहा है। किरण देव ने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास करने और संविधान व लोकतंत्र के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 06:22 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:04 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। किरण देव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह की परिस्थितियां बनीं, वैसा माहौल भारत में कभी बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और मजबूत परंपराओं वाला देश है, जहां जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

छात्रों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है। पेपर लीक जैसे मामलों में सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। 

विपक्ष चर्चा से भाग रहा: किरण देव 

किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कांग्रेस इससे बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने छात्र आंदोलन में शामिल होकर उसका स्वरूप बदलने की कोशिश की और इसे राजनीतिक मंच बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन को बताया गलत 

कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर बिना अनुमति धरना देना सुरक्षा नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में चर्चा करने के बजाय कांग्रेस ने संवेदनशील क्षेत्र में प्रदर्शन कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की किताब लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करने का काम कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था। 

कांग्रेस नेताओं पर FIR का मुद्दा उठाया 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान दर्ज एफआईआर को लेकर कहा कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पत्थरबाजी की गई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की ओर से किसी तरह की हिंसा नहीं की गई और कांग्रेस ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना 

संविधान को लेकर चल रही राजनीति पर किरण देव ने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाना लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला था। 

विपक्ष में मतभेद का दावा 

किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सदन में चर्चा कराने की बात कही है, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है, जबकि सरकार की ओर से कई बार विपक्ष से चर्चा में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच मतभेद हैं और समाजवादी पार्टी जैसे सहयोगी दल संसद में चर्चा के पक्ष में हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें