Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Korba News: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षा…
Induction Ceremony at Minimata College, Korba (Image Source: CGDPR)
Induction Ceremony at Minimata College, Korba (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Korba News: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह आयोजित, छात्राओं के लिए DMF से बनेगा आधुनिक डोम  

Korba News: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया और करीब 1,500 छात्राओं को CSR मद से एजुकेशन किट वितरित की गई। मंत्री ने महाविद्यालय में DMF मद से विशाल डोम निर्माण की घोषणा करते हुए शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
08 Sep 2026, 10:43 AM
रायपुर
Korba News: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया और अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की लगभग 1,500 छात्राओं को सीएसआर (CSR) मद के माध्यम से एजुकेशन किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत अति विशिष्ट अतिथि तथा कलेक्टर कुणाल दुदावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास पर जोर देते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में डीएमएफ (DMF) मद से विशाल डोम का निर्माण कराया जाएगा।

मिनीमाता कॉलेज में छात्राओं को मिली शिक्षा किट
विकास मॉडल के केंद्र में GYAN

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रदेश का विकास मॉडल GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर केंद्रित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (GER) वर्ष 2021-22 के 19.6 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 27.5 प्रतिशत हो गया है। महापौर संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को देश का भविष्य और विकसित भारत की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए निरंतर मेहनत और संघर्ष के साथ सफलता के शिखर तक पहुँचने का आह्वान किया।

शिक्षा डीएमएफ की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया कि जिले में डीएमएफ मद के कार्यों में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के छात्र-छात्राओं को देश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में उच्च अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, महाविद्यालय की प्राचार्य पपिया चतुर्वेदी, प्राध्यापकगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें