Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम कोरबा Korba News: अस्पताल से गायब हुई नवप्रसूता का पेड़…
Korba woman death case(Image Source: AI Photo)
Korba woman death case(Image Source: AI Photo)
कोरबा

Korba News: अस्पताल से गायब हुई नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Korba News: जेंजरा में अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता कविता केंवट का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
15 Sep 2026, 05:35 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korba News: एक नवप्रसूता महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतका की पहचान छुरीकला निवासी कविता केंवट के रूप में हुई है, जो हाल ही में मां बनी थीं। जानकारी के मुताबिक, कविता केंवट को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

नाराज होकर अस्पताल से निकलीं कविता

प्रसव के बाद नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के SNCU/ICU में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिवार वालों से नाराज हो गईं और अचानक अस्पताल से बाहर चली गईं। इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

जेंजरा रोड पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों और अस्पताल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें