Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद कृषि संवाद : जन चौपाल में किसानों को मिला खेती सु…
परसदा गांव में खरीफ खेती को लेकर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम
परसदा गांव में खरीफ खेती को लेकर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम
महासमुंद

कृषि संवाद : जन चौपाल में किसानों को मिला खेती सुधार का संदेश, बांटे उड़द बीज किट

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत परसदा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों को उड़द बीज किट वितरित किए। इस दौरान किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीक, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम किसान योजना और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने, मृदा परीक्षण और मौसम आधारित खेती अपनाने की सलाह दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 09:33 AM · अपडेट: 20 Jul 2026, 09:45 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विकासखंड के ग्राम पंचायत परसदा में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल विविधीकरण को अपनाने पर जोर दिया।

किसानों की आय बढ़ाने फसल विविधीकरण पर जोर

उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ-साथ दलहन, तिलहन एवं अन्य नकदी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि धान के साथ फसल विविधीकरण अपनाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। 

विधायक ने लगाई चौपाल 

धान के साथ दलहन-तिलहन अपनाने की अपील

कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को उड़द बीज किट का वितरण किया और कहा कि दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने से किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ उड़द, मूंग, अरहर, तिल और अन्य नकदी फसलों की खेती करने की सलाह दी।

एग्रीस्टैक और पीएम किसान की जानकारी

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक रहना जरूरी है। एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।

मृदा परीक्षण से बढ़ेगा उत्पादन,घटेगी लागत

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और मौसम आधारित कृषि प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। विशेषज्ञों ने बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए फसल विविधीकरण को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें