Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अन्य खेल कुडो शिविर का समापन : कुडो प्रशिक्षण शिविर में आत…
राज्य स्तरीय कुडो प्रशिक्षण शिविर
राज्य स्तरीय कुडो प्रशिक्षण शिविर
अन्य खेल

कुडो शिविर का समापन : कुडो प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा, फिटनेस और अनुशासन का मिला प्रशिक्षण

महासमुंद में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। 19 जिलों के 368 खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, फिटनेस, योग और खेल गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर अनुशासन, साइबर सुरक्षा और समय के सदुपयोग का संदेश दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 08:23 AM
महासमुंद
जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कुडो संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। 29 जून से 3 जुलाई तक चले इस शिविर में प्रदेश के 19 जिलों से आए 368 खिलाड़ियों ने भाग लेकर आत्मरक्षा, शारीरिक दक्षता, फिटनेस और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे की उपस्थिति में हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कुडो खेल की तकनीकों के साथ आत्मरक्षा, शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन और बालिकाओं की खेलों में भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। योग, जुम्बा और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। 

खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए कुर्सी दौड़, कबड्डी और जलेबी दौड़ जैसी मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रदेशभर से पहुंचे प्रशिक्षक शिविर में महासमुंद सहित जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, धमतरी, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, कोंडागांव, कोरिया, गरियाबंद, रायपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, सक्ती और मोहला-मानपुर जिलों से प्रशिक्षकों ने भाग लेकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
कुडो का प्रशिक्षण करते बच्चे
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह रैली मंगल भवन खैरा से एसडीएम कार्यालय होते हुए पुनः खैरा तक निकाली गई। रैली से पहले खिलाड़ियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की। हाथों में बैनर और जागरूकता संबंधी नारों के साथ खिलाड़ियों ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया। 

समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इसके अलावा हितेश यादव और उनकी टीम ने प्रतिभागियों के लिए हिट हॉप जुम्बा सत्र आयोजित किया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समय के सदुपयोग, पढ़ाई के महत्व, मोबाइल के जिम्मेदार उपयोग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों मीरा पंडा, संजना मुन्ना, अंजू बरिहा और हिमांशु देवांगन को भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं, नशामुक्ति रैली और स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। 
आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, श्रम, राजस्व तथा नगर पालिका विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र प्रधान ने किया, जबकि अंत में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें