ग्राम सोनापुटी में मंगलवार को एक खूंखार लोमड़ी के हमले से गांव में दहशत फैल गई। लोमड़ी के हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आने पर बेहतर उपचार के लिए महासमुंद रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय मनमत ठाकुर (भाई राजेश ठाकुर) सुबह नदी में स्नान करने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक खूंखार लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सीधे हाथ में चोट आई।
लोमड़ी ने किया हमला
मनमत ठाकुर की चीख-पुकार सुनकर 45 वर्षीय कृष्णी बाई साहू (पति तोषराम साहू) उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस दौरान लोमड़ी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में कृष्णी बाई के चेहरे एवं हाथ में चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।
आगे की अपडेट के लिए पढ़ते रहे...https://keertiman.com/