Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
W 𝕏 f
होम रायगढ़ लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरो…
रायगढ़ लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़ लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी
रायगढ़

लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार

रायगढ़ में जेल से रिहा होने के महज तीन दिन बाद एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात घर लौट रहे एक सेल्समैन से 15,200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 12:46 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेल से रिहा होने के महज तीन दिन बाद एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों आरोपियों ने देर रात घर लौट रहे एक सेल्समैन को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 15,200 रुपए लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, ढिमरापुर निवासी 31 वर्षीय त्रिनाथ सामल एक ज्वेलरी दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार को वे दुकान के काम से रायपुर गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

देर रात राजहंस बस से रायगढ़ लौटने के बाद उन्होंने मालिक के घर सामान पहुंचाया और करीब साढ़े 12 बजे अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ढिमरापुर रोड स्थित आदित्य बाइक दुकान के पास दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले रुपए मांगने शुरू किए और विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद उनकी जेब से पर्स छीन लिया, जिसमें 15,200 रुपए रखे थे। हमले में त्रिनाथ के दोनों हाथों में चोटें भी आईं। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जांच के दौरान उनकी पहचान बापूनगर निवासी नीरज टोप्पो (19) और रामभाठा निवासी शैलेष मिंज (22) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रामभाठा मुक्तिधाम के पास से हिरासत में लिया।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई पहचान

परेड में पीड़ित ने दोनों की पहचान कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। लूट की रकम उड़ाकर ओडिशा घूमने निकल गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे ओडिशा के झारसुगुड़ा चले गए थे और लूटी गई अधिकांश रकम खर्च कर चुके थे। पुलिस उनके पास से केवल 700 रुपए ही बरामद कर सकी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। 
नीरज टोप्पो के खिलाफ कोतवाली थाने में दो चोरी और एक लूट का मामला पहले से दर्ज है, जबकि शैलेष मिंज पर चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक नीरज घटना से सिर्फ तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और रिहा होते ही फिर अपराध की राह पर लौट गया। 
रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें