Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Lumino Industries IPO: GMP 70% के करीब लिस्टिंग प…
Lumino Industries IPO GMP 70%( Image Source: Keertiman Media)
Lumino Industries IPO GMP 70%( Image Source: Keertiman Media)
शेयर बाजार

Lumino Industries IPO: GMP 70% के करीब लिस्टिंग पर मिल सकता है बड़ा मुनाफा, आज आखिरी मौका  

Lumino Industries IPO: पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी Lumino Industries Limited के आईपीओ में बोली लगाने का आज यानी 31 अगस्त को आखिरी दिन है। करीब 700 करोड़ रुपए के इस मेनबोर्ड आईपीओ को अब तक निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 78 से 82 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
01 Sep 2026, 02:18 PM
नई दिल्ली
Lumino Industries IPO:  पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी Lumino Industries Limited के आईपीओ में बोली लगाने का आज यानी 31 अगस्त को आखिरी दिन है। करीब 700 करोड़ रुपए के इस मेनबोर्ड आईपीओ को अब तक निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 78 से 82 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयर अलॉटमेंट 1 सितंबर को और लिस्टिंग 3 सितंबर को होने की संभावना है।

GMP करीब 70%, लिस्टिंग पर मुनाफे की उम्मीद

Lumino Industries IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 57 रुपए बताया जा रहा है। 82 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले यह लगभग 70 फीसदी का प्रीमियम है। इसके आधार पर ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर की संभावित कीमत करीब 139 रुपए मानी जा रही है। हालांकि, पिछले दो दिनों में GMP में गिरावट आई है। 29 अगस्त को यह करीब 63 रुपये यानी लगभग 77 फीसदी के प्रीमियम पर था।  

GMP करीब 70%, लिस्टिंग पर मुनाफे की उम्मीद

Lumino Industries IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 57 रुपए बताया जा रहा है। 82 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले यह लगभग 70 फीसदी का प्रीमियम है। इसके आधार पर ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर की संभावित कीमत करीब 139 रुपए मानी जा रही है। हालांकि, पिछले दो दिनों में GMP में गिरावट आई है। 29 अगस्त को यह करीब 63 रुपए यानी लगभग 77 फीसदी के प्रीमियम पर था। 

निवेशकों ने जमकर लगाई बोली

आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे तक यह इश्यू 21 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था। बोली लगाने के लिए अभी समय बाकी होने के कारण सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में प्रीमियम ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। 
Lumino Industries IPO में रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 182 शेयर रखे गए हैं। 82 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशक को 14,924 रुपए लगाने होंगे। वहीं, एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता है। इस तरह अधिकतम निवेश राशि करीब 1,94,012 रुपए होगी।  

IPO से जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा मौजूदा कर्ज कम करने में इस्तेमाल करेगी। करीब 337 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ कर्ज के प्रीपेमेंट या रीपेमेंट के लिए किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 15.01 करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च होंगे। इसमें मशीनरी और उपकरणों की खरीद, सिविल वर्क और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इंटीरियर डेवलपमेंट शामिल है। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

क्या करती है Lumino Industries

Lumino Industries की शुरुआत 2005 में हुई थी। कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) के साथ मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में भी सक्रिय है। इसका मुख्य फोकस भारत के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर पर है। कंपनी कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और HTLS कंडक्टर जैसे उत्पाद बनाती है, जिनका इस्तेमाल बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में किया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें