Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका :  पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला हादसा :  राखड़ से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा लंबा जाम, यात्रियों को भारी परेशानी वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका :  पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला हादसा :  राखड़ से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा लंबा जाम, यात्रियों को भारी परेशानी
W 𝕏 f
होम महासमुंद महाअभियान : मानवता के नाम रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर
महासमुंद

महाअभियान : मानवता के नाम रक्तदान 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा 14 जून 2026 को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jun 2026, 12:49 PM
महासमुंद

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुंद द्वारा 14 जून 2026 को जिला चिकित्सालय महासमुंद स्थित ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम  05:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।

यह कार्यक्रम विनय कुमार लंगेह (आईएएस), कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से इसे सफल बनाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में संदीप दीवान (सभापति/चेयरमैन), भूपेन्द्र राठौर (उपाध्यक्ष), पारस चोपड़ा (कोषाध्यक्ष), डॉ. आई. नागेश्वर राव (सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), मनोज पिंचा (संरक्षक सदस्य), महेंद्र कुमार (संरक्षक सदस्य) तथा डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी (जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि) सहित रेडक्रॉस सोसायटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। रक्तदान शिविर में जिले के समाजसेवी, युवा, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ सकें।

नियमित रक्तदाताओं का होगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। उनके योगदान को सराहते हुए समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

मनोज पिंचा, महेंद्र कुमार एवं डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी ने जिले के नागरिकों, युवाओं तथा सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। इसलिए सभी लोग इस महाअभियान में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें