Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद कांग्रेस भवन में पं. रविशंकर शुक्ल और पं…
श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता
श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता
महासमुंद

महासमुंद कांग्रेस भवन में पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

महासमुंद कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने दोनों विभूतियों के राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 07:38 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:14 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद, जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन महासमुंद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित रविशंकर शुक्ल के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देश व प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष से लेकर छत्तीसगढ़ के विकास की आधारशिला रखने तक पंडित रविशंकर शुक्ल का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। 

महासमुंद से जुड़ा रहा शुक्ल परिवार का राजनीतिक सफर 

श्रद्धांजलि सभा में पंडित विद्याचरण शुक्ल के राजनीतिक जीवन और देश की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महासमुंद क्षेत्र का शुक्ल परिवार से पुराना राजनीतिक संबंध रहा है और लंबे समय तक यह क्षेत्र उनकी राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा। क्षेत्र के विकास और जनता के मुद्दों को लेकर शुक्ल परिवार की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प 

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया। सभा के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, निखिलकांत साहू, कृष्णा चंद्राकर, भरत ठाकुर, ढेलू निषाद, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, डॉ. तरुण साहू, वीरेंद्र चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी, हार्दिक सोना, प्रदीप चंद्राकर, अनीश राजवानी, कमल प्रजापति, राजेश मुखर्जी, अब्दुल जावेद, तुलसी देवादास, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें