Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी नि:शुल्क कानूनी…
नालसा योजनाओं पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
नालसा योजनाओं पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
महासमुंद

महासमुंद: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता, अधिकार मित्रों को मिला प्रशिक्षण

महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नि:शुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन 15100 के प्रचार-प्रसार, विधिक जागरूकता अभियान और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 07:49 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 06:40 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विशेष अभियानों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जिले के सभी अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकार मित्रों को नालसा की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना और आम नागरिकों तक नि:शुल्क विधिक सहायता पहुंचाना था।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में हुआ प्रशिक्षण 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर भवन) में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानों ने किया। कार्यक्रम में बाल संप्रेक्षण गृह, सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल, ग्राम पंचायत लीगल एड क्लीनिक (बेमचा एवं पटेवा) तथा विभिन्न आरक्षी केंद्रों में कार्यरत अधिकार मित्र शामिल हुए। 

नालसा हेल्पलाइन 15100 के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश 

प्रशिक्षण के दौरान सचिव आफरीन बानों ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी कारण विधिक सेवा केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, वे इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर पैनल अधिवक्ताओं से नि:शुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिकार मित्रों से कहा कि प्रत्येक गांव और जरूरतमंद व्यक्ति तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

स्कूल, कॉलेज और गांवों में चलेंगे विधिक जागरूकता अभियान 

प्रशिक्षण के दौरान प्राधिकरण की सचिव ने सभी अधिकार मित्रों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करें तथा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर न्याय और कानूनी सहायता पहुंचे, इसके लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

इन योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी 

प्रशिक्षण में अधिकार मित्रों को नालसा की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं— 
  • जागृति योजना – सरल कानूनी शिक्षा, नुक्कड़ नाटक और हैंडबुक के माध्यम से कानूनी जागरूकता। 
  • नालसा संवाद – दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों तक न्याय सेवाओं की पहुंच मजबूत करना। 
  • वीर परिवार सहायता योजना – रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके आश्रितों को नि:शुल्क कानूनी सहायता। 
  • नालसा डॉन अभियान – नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, परामर्श और नशामुक्ति केंद्रों तक सहायता। 
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष सहायता योजना – पीड़ितों को न्याय और मुआवजा दिलाने में सहयोग। 

इन अभियानों पर भी किया गया फोकस 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकार मित्रों को नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते से मामलों का त्वरित निराकरण किया जाता है। वहीं जनचेतना अभियान के जरिए आम नागरिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाई जाती है। इसके अलावा हमर अंगना अभियान, करूणा अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता तथा आसरा अभियान के माध्यम से बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को विधिक सहयोग उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनी दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अधिकार मित्रों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण 

कार्यक्रम के अंत में सचिव आफरीन बानों ने कहा कि अधिकार मित्र न्याय व्यवस्था और आम नागरिकों के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तो जरूरतमंद लोगों तक समय पर नि:शुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना और न्याय को अधिक सुलभ बनाना संभव होगा। उन्होंने सभी अधिकार मित्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने और नालसा की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें