Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद को जल्द मिलेगी आधुनिक केंद्रीय लाइब्रेरी…
महासमुंद लाइब्रेरी परियोजना
महासमुंद लाइब्रेरी परियोजना
महासमुंद

महासमुंद को जल्द मिलेगी आधुनिक केंद्रीय लाइब्रेरी, संचालन की प्रक्रिया शुरू

महासमुंद में DMF मद से निर्मित केंद्रीय ग्रंथालय का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्रंथालय के संचालन, दुकानों और कैफेटेरिया की नीलामी तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने दो उप समितियों का गठन किया है। दोनों समितियों को 7 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अगस्त में मुख्यमंत्री के हाथों ग्रंथालय का लोकार्पण कराने की बात कही है, ताकि जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 09:05 AM · अपडेट: 08 Aug 2026, 04:55 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुन्द शहर के हृदय स्थल में खनिज न्यास निधि मद से निर्माणाधीन महासमुन्द केन्द्रीय ग्रंथालय महासमुन्द का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। नवीन ग्रंथालय के संचालन बाबत् आवश्यक बैठक स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निर्देशन एवं कलेक्टर महासमुन्द की अध्यक्षता में 31 जुलाई को रखी गयी।
बैठक मे कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अनुभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डी.एम.सी., कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड, कार्यपालन अभियंता नगर पालिका परिषद, सहायक नोडल अधिकारी केन्द्रीय ग्रंथालय, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंजीयक, तहसीलदार एवं ठेकेदार उपस्थित थे। 

संचालन और नीलामी के लिए बनी अलग-अलग समितियां

ग्रंथालय के संचालन हेतु आवश्यक उप समितियो का निर्माण उक्त बैठक में की गयी जिसमें समस्त दूकाने एवं कैफेटेरिया के आबंटन व नीलामी हेतु अपर कलेक्टर रवि  कुमार साहु की अध्यक्षता में उप-समिति का निर्माण किया गया। समिति में अन्य सदस्य के रूप में जिला पंजीयक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, आदि को रखा गया। इसी तरह ग्रंथालय के समुचित संचालन के लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति के निर्माण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द की अध्यक्षता में उप समिति का निर्माण किया गया। रूचि की अभिव्यक्ति उप समिति में अन्य सदस्य के रूप में डी.एम.सी., जिला कोषालय अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी केन्द्रीय ग्रंथालय, आदि मनोनीत किए गए। उक्त दोनो समितियो को अगले शुक्रवार 07 अगस्त तक अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश कलेक्टर साहब के द्वारा दिया गया। 
केंद्रीय ग्रंथालय की तैयारी

अगस्त में मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण

साथ ही साथ अगले सप्ताह के सोमवार तक सभी कागजी कार्यवाही पुर्ण करने  का निर्देश दिया गया है, ताकि समय रहते दुकानो की नीलामी और ग्रंथालय संचालन के लिए कार्मचारियो को आउटसोर्स किया जा सके। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अगस्त मास मेें नवीन भवन के उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा करवाने की बात कही है। उक्त बिंन्दुओ पर आवश्यक कार्यवाही करने व नीलामी आदि हेतु कलेक्टर महासमुन्द से कही साथ ही साथ समस्त प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखने की बात भी विधायक के द्वारा कही गयी। 

खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

भवन निर्माण की पुर्णता को देखते हुए माननीय विधायक जी नें सहायक नोडल अधिकारी केन्द्रीय ग्रंथालय को विद्यार्थीयो के चयन आदि प्रक्रिया को भी प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया। जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियो को अधिक से अधिक लाभ देने व जिले के अंतिम विद्यार्थी तक नवीन केन्द्रीय ग्रंथालय की समस्त सुविधाओ को पहुचाने के लिए प्रतिबद्धता जतायी। जिले में अध्ययन अध्यापन की नित नए-नए प्रयास एवं समुचित वातावरण के निर्माण के लिए विधायक जी ने जिला प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें