Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Road Accident: पांचवें दिन मिला भागीरथ…
Bhagirathi Sahu body found in river(Image source: Keertiman Media)
Bhagirathi Sahu body found in river(Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund Road Accident: पांचवें दिन मिला भागीरथी साहू का शव, कार की टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक

Mahasamund Road Accident: महासमुंद के सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी हादसे के पांच दिन बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव चांदन सूखरी नदी से बरामद किया गया।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
03 Sep 2026, 06:12 PM
पिथौरा
Mahasamund Road Accident: सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी हादसे के पांच दिन बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान भागीरथी का शव बलौदाबाजार जिले की चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। हादसे के बाद से NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी थीं।
भागीरथी साहू महासमुंद जिले के वारनवापारा क्षेत्र के गवरौद का रहने वाला था। पांच दिन पहले जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे थे।

कार और बाइक की हुई थी जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, हादसा सांकरा थाना क्षेत्र में स्थित जोक नदी के पुराने पुल पर हुआ था। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुल के नीचे जा गिरे। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर, बाइक सवार भागीरथी साहू हादसे के बाद से लापता था।

पांच दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

भागीरथी की तलाश के लिए हादसे के बाद से ही NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन के बावजूद शुरुआती दिनों में युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पांचवें दिन सर्च टीम को बलौदाबाजार जिले की चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच शव दिखाई दिया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा गया।

शव मिलने के बाद परिवार में पसरा मातम

भागीरथी साहू के शव के मिलने की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद से परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। पांच दिनों की तलाश के बाद शव मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच भी जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें