Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahtari Vandan Yojana: 68 लाख महिलाओं को मिला सहा…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Mahtari Vandan Yojana: 68 लाख महिलाओं को मिला सहारा, लखपति दीदी बनने की राह हुई आसान

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का माध्यम बन रही है। योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता मिल रही है। इसके साथ ऋण और स्वयं सहायता समूहों की मदद से हजारों महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 03:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपए की मासिक राशि घर-गृहस्थी में मदद से कहीं ज्यादा साबित हो रही है। यह राशि कर्ज, स्वयं सहायता समूहों और आजीविका के अवसरों के साथ मिलकर महिलाओं की आय का स्थायी जरिया बन रही है। महतारी वंदन योजना राज्य की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसमें लगभग 68 लाख महिला लाभार्थी शामिल हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अब तक 31 किस्तों में 20,075.38 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इस साल राज्य के बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
इसी योजना की पूरक महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत नवंबर 2024 से अब तक लगभग 41,124 लाभार्थियों ने 102.38 करोड़ रुपए के बिना गारंटी वाले स्वरोजगार ऋण का लाभ उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, इस योजना के तहत मिलने वाले लोन से सब्जी बेचने, कारीगरी और दूसरे छोटे-मोटे काम करने वाली महिलाओं को अपना कारोबार बढ़ाने और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्लखपति दीदीश् के विजन को साकार करने में भी मदद मिल रही है।

रानू कैवर्त, आंदी गांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सिलाई, कपड़े और किराने के कारोबार के साथ-साथ बटेर और देसी मुर्गी पालन एवं हैचरी का काम करके सालाना 3 लाख रुपए की आमदनी।

सीता मरावी, गुडुमदेवारी: किराने की दुकान के लिए बैंक से 25 हजार और मुर्गी पालन के लिए स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपए का लोन लेकर सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए तक पहुंचाई।
सुमन लता वाकरे, गुडुमदेवारी: स्वयं सहायता समूह से 15 हजार रुपए लेकर किराने की दुकान शुरू की, बाद में बैंक लोन से विस्तार किया। अब सालाना 1 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई।
केजू बाई सलामे, रामगढ़, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी: महतारी वंदन के हर महीने मिलने वाले 1,000 रुपए का इस्तेमाल किराने के सामान का स्टॉक भरने में करती हैं, जिससे बिक्री बढ़ी और वे लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

10 मार्च, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मौजूदगी में शुरू हुई महतारी वंदन योजना ने लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश में स्वयं-सहायता समूहों की 13.85 लाख महिला सदस्य पहले ही लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी भ्रमण योजना के तहत भी बजटीय प्रावधान किया गया है, ताकि लखपति दीदियां देश भर के व्यापारिक और आर्थिक केंद्रों के साथ-साथ प्रमुख शक्तिपीठों का भी दौरा कर सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें