Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahtari Vandan Yojana: सरकारी सहायता से मजबूत हुआ…
Women becoming self-reliant through bamboo craft(Image Source: CGDPR)
Women becoming self-reliant through bamboo craft(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahtari Vandan Yojana: सरकारी सहायता से मजबूत हुआ पारंपरिक व्यवसाय, बांस शिल्प के जरिए आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Mahtari Vandan Yojana: गंडई वार्ड क्रमांक 12 की कंडरा समाज की महिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बांस खरीदकर टोकरी, सूपा और अन्य उत्पाद बनाने में कर रही हैं। इससे उनकी पारंपरिक आजीविका मजबूत हुई है और वे अतिरिक्त आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 01:22 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक सिद्ध हो रही है। योजना के तहत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि का महिलाएं न केवल अपनी दैनिक आवश्यकताओं में उपयोग कर रही हैं, बल्कि अपनी पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। 
नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत कंडरा समाज की महिलाओं द्वारा महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बांस खरीदने तथा बांस से टोकरी, सूपा एवं अन्य उपयोगी सामग्री के  तौर पर किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि बांस शिल्प कंडरा समाज की पारंपरिक आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योजना से नियमित रूप से प्राप्त आर्थिक सहायता ने महिलाओं को इस पारंपरिक व्यवसाय को निरंतर जारी रखने के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान किया है।

हुनर और सहायता से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक कौशल से तैयार किए गए टोकरी, सूपा एवं अन्य बांस उत्पादों को स्थानीय स्तर पर विक्रय किया जाता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। इस प्रकार महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग आय सृजन की गतिविधि में कर महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह पहल इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि शासन द्वारा महिलाओं को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता से पारंपरिक हुनर, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को एक साथ बढ़ावा मिलता है। गंडई वार्ड क्रमांक 12 की कंडरा समाज की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की राशि को अपनी मेहनत और हुनर से जोड़कर इसे आत्मनिर्भरता के अवसर में परिवर्तित किया है, जो अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें