Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahtari Vandan Yojana: महिला हितग्राहियों से मिली…
Minister Rajwade met with female beneficiaries.(Image Source: CGDPR)
Minister Rajwade met with female beneficiaries.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahtari Vandan Yojana: महिला हितग्राहियों से मिलीं मंत्री राजवाड़े, योजनाओं से बदलाव की ली जानकारी

Mahtari Vandan Yojana: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम कुंजनगर पहुंचकर महिलाओं और हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिल रहे लाभ, अनुभवों और परिवारों में आए बदलाव की जानकारी ली।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 03:23 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahtari Vandan Yojana: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहीं महिलाओं से सीधे संवाद की पहल को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ग्राम कुंजनगर पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं और अन्य हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके अनुभवों और परिवार के जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।
मंत्री राजवाड़े ने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने जाना कि योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, परिवार के खर्च और मातृत्व से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किस प्रकार सहयोगी बन रही है। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासकीय योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल और आत्मविश्वास मिला है।

महिला हितग्राहियों से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
सेवा संकल्प से मजबूत हुआ संवाद

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ मातृत्व और परिवार के बेहतर पोषण में भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं के वास्तविक लाभ और हितग्राहियों के अनुभवों को सामने लाने के साथ शासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री राजवाड़े ने जाना अनुभव

मंत्री राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े उनके अनुभव जाने। ग्राम कुंजनगर में महिलाओं से हुआ यह संवाद महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें