Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी कीटनाशक बेचने वाला कृषि …
कृषि विभाग की टीम निरीक्षण
कृषि विभाग की टीम निरीक्षण
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी कीटनाशक बेचने वाला कृषि केंद्र सील, किसानों की फसल से खिलवाड़ पड़ा भारी 

खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने ईतवारी बाजार स्थित एक कृषि केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक बरामद किए। जांच में इनके विक्रय की पुष्टि होने पर दुकान को सील कर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए किसानों से नकली या अवैध कृषि सामग्री की सूचना देने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 06:35 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:50 AM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
खरीफ सीजन के बीच किसानों की फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां विभागीय टीम ने शिकायत मिलने पर ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिले। और इतना ही नहीं, इनकी बिक्री किए जाने की भी पुष्टि हुई। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने कृषि केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और मौके पर मौजूद पूरे कीटनाशक स्टॉक को जब्त कर लिया।

निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम ने कृषि केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में कई प्रकार के कीटनाशकों का भंडारण बिना स्रोत प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के किया गया था। इसके अलावा, उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अनिवार्य मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी।

सील किया गया कृषि केंद्र

किसानों से सतर्क रहने और सूचना देने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली, अवैध, एक्सपायरी या संदेहास्पद कृषि आदान सामग्री की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक्सपायरी कीटनाशकों की बिक्री की भी हुई पुष्टि

विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि इन एक्सपायरी कीटनाशकों की बिक्री की जा रही थी। किसानों की फसल और हितों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर कृषि केंद्र को सील कर दिया।

संचालक को नोटिस जारी, सख्त कार्रवाई के निर्देश 

कृषि विभाग ने दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें