Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 5 IAS अधिका…
छत्तीसगढ़ IAS तबादला आदेश
छत्तीसगढ़ IAS तबादला आदेश
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 5 IAS अधिकारियों के तबादले, विजय दयाराम के बने GPM के नए कलेक्टर

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। विजय दयाराम के. को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संतोष कुमार देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद जिला पंचायत CEO समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 03:00 PM · अपडेट: 11 Jul 2026, 04:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने गुरुवार को महानदी भवन, नवा रायपुर से तबादला आदेश जारी किया। इस बदलाव में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कलेक्टर समेत शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा और जिला पंचायत स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
2015 बैच के IAS अधिकारी विजय दयाराम के. को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वे तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के संचालक और छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, GPM के वर्तमान कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन (2013 बैच) को स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

तकनीकी शिक्षा विभाग में भी बदलाव

महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हेमंत रमेश नंदनवार (2020 बैच) को तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल (2021 बैच) को छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद रिमिजियुस एक्का सूडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

अनुपमा आनंद बनीं महासमुंद जिला पंचायत CEO

सरायपाली की एसडीएम अनुपमा आनंद (2023 बैच) को महासमुंद जिला पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब जिले में पंचायत स्तर की योजनाओं और विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें