Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › रायपुर › बड़ा खुलासा : 4 वर्षीय मासूम की हत्या का 7 माह बा…
मासूम मौत केस में आरोपी गिरफ्तार
मासूम मौत केस में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

बड़ा खुलासा : 4 वर्षीय मासूम की हत्या का 7 माह बाद खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम मयंक मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने लगभग 7 माह बाद खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 10 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 06:00 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 06:36 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई 4 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के करीब सात माह बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 1 नवंबर 2025 को आमानाका क्षेत्र में 4 वर्षीय मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। बच्चे को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया और केस को गंभीरता से लिया।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला कारण

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की मां और आरोपी जयदीप सिंह (27 वर्ष), निवासी टाटीबंध के बीच अवैध संबंध थे। आरोपी का घर में आना-जाना भी था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बच्चे को अपने संबंधों में बाधा मानता था, जिसके चलते उसने मासूम की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी आमानाका सुधांशु बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर 10 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ और न्यायिक कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आमानाका थाना पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें