Monday, 15 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : वायरल वीडियो के बाद बैंक मैनेजर सस्पेंड, विधायक ने उठाए सवाल सनसनी : बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस पर भी सवाल विवाद में नया मोड़ : जेल से छूटते ही रौशन आनंद का खान सर पर भाई की हत्या का सीधा आरोप, तेज प्रताप भी कूदे दो आग हादसे : दुर्ग में दहला देने वाली घटनाएं कार जलकर खाक, ट्रेन की बोगी में लगी आग कार्रवाई : ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत हवाला और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार! हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम एक्शन : वायरल वीडियो के बाद बैंक मैनेजर सस्पेंड, विधायक ने उठाए सवाल सनसनी : बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस पर भी सवाल विवाद में नया मोड़ : जेल से छूटते ही रौशन आनंद का खान सर पर भाई की हत्या का सीधा आरोप, तेज प्रताप भी कूदे दो आग हादसे : दुर्ग में दहला देने वाली घटनाएं कार जलकर खाक, ट्रेन की बोगी में लगी आग कार्रवाई : ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत हवाला और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार! हादसा :  एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बड़ा अभियान : 13.85 लाख की आबादी तक पहुंचेगी स्वा…
कुष्ठ उन्मूलन को लेकर बड़ा अभियान, जिले में घर-घर होगा सर्वे शुरू
कुष्ठ उन्मूलन को लेकर बड़ा अभियान, जिले में घर-घर होगा सर्वे शुरू
सरकारी सूचना

बड़ा अभियान : 13.85 लाख की आबादी तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कुष्ठ रोग की होगी जांच

जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान (एलसीडीसी) शुरू किया गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लगभग 13.85 लाख लोगों की जांच करेंगी और संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराएंगी। सर्वे कार्य के लिए दो सदस्यीय दल गठित किए गए हैं, जिन्हें प्रशिक्षण एवं माइक्रोप्लान के तहत कार्य सौंपा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jun 2026, 04:36 PM
महासमुंद

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान (एलसीडीसी) संचालित किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अभियान के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा आज से घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे दलों का गठन, प्रशिक्षण, माइक्रोप्लान, प्रचार-प्रसार एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले की लगभग 13 लाख 85 हजार जनसंख्या तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीमें घर-घर पहुंचकर कुष्ठ रोग के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान करेंगी तथा आवश्यकता अनुसार जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा तथा इसका लक्षित समूह संपूर्ण जनसंख्या होगा।

दो सदस्यीय सर्वे दलों का गठन और प्रशिक्षण व्यवस्था

अभियान के लिए प्रत्येक सर्वे दल में 02 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सर्वे दल का गठन हेल्थ सेंटर स्तर पर सीएचओ अथवा संबंधित प्रभारी द्वारा किया गया है तथा इसकी प्रविष्टि विभागीय कुष्ठ खोज एप में की जाएगी। दल में प्रथम सदस्य के रूप में आरएचओ-पुरुष (उपलब्ध नहीं होने पर आरएचओ-महिला/मितानिन प्रशिक्षक/सीएचओ) तथा द्वितीय सदस्य के रूप में संबंधित क्षेत्र की मितानिन को शामिल किया गया है। जहां मितानिन उपलब्ध नहीं है वहां अन्य ग्राम अथवा मोहल्ले की मितानिन द्वारा कार्य किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य समय पर पहचान और उपचार

जिला नोडल अधिकारी, कुष्ठ कार्यक्रम डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर कुष्ठ रोग की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे रोग के संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जांच एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिले में अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सर्वे दल के घर पहुंचने पर सहयोग करें तथा त्वचा पर सुन्न धब्बे, संवेदना में कमी अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य कराएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें