Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 102 लीटर शर…
आबकारी कार्रवाई में जब्त अवैध शराब
आबकारी कार्रवाई में जब्त अवैध शराब
महासमुंद

अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 102 लीटर शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त

महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 बल्क लीटर अवैध शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त किया है। लहंगर गांव और सांकरा क्षेत्र के भैंसालानाला जंगल में हुई कार्रवाई में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने अवैध शराब निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 12:07 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:42 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान बरामद किया है।
इस कार्रवाई में टीम ने कुल 102 बल्क लीटर अवैध शराब और करीब 400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लहंगर गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

पहली कार्रवाई महासमुंद वृत्त अंतर्गत लहंगर गांव में की गई। आबकारी उपनिरीक्षक विकास बेंद्रे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने यहां अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर दबिश दी।
जांच के दौरान आरोपी रोशन मणि पिता गोपाल मणि के कब्जे से 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा 50 नग रिमियो प्लेन ब्रांड की कुल 18 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग के अनुसार आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

भैंसालानाला जंगल में मिला शराब बनाने का सामान

दूसरी बड़ी कार्रवाई जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सांकरा थाना क्षेत्र के भैंसालानाला जंगल में की। टीम को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी बेनेहर पिता बिहारी बिसाल के कब्जे से 84 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला करीब 400 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग का अभियान रहेगा जारी

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, आबकारी आरक्षक सत्येंद्र साहू सहित जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडेय ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी टीम ग्रामीण और वन क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी रख रही है, ताकि अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें