Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच स…
बिलासपुर में टूटा बांसाझाल पुल और बीच में फंसी यात्री बस
बिलासपुर में टूटा बांसाझाल पुल और बीच में फंसी यात्री बस
बिलासपुर

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला : बस गुजरते समय बीच से टूटा बांसाझाल पुल, यात्रियों की बची जान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड स्थित बांसाझाल पुल का स्लैब अचानक टूट गया। घटना के समय एक यात्री बस पुल से गुजर रही थी, जो टूटे हिस्से के किनारे जाकर फंस गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर यातायात बंद कर जांच शुरू कर दी है

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 11:20 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 01:24 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर स्थित बांसाझाल पुल अचानक बीच से टूट गया। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त एक यात्री बस पुल से गुजर रही थी। पुल का स्लैब धंसते ही बस का अगला हिस्सा टूटे हुए हिस्से के किनारे जाकर फंस गया। 
अगर बस कुछ फीट और आगे जाती तो वह सीधे नदी में गिर सकती थी। हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यात्री बस सामान्य तरीके से पुल को पार कर रही थी। जैसे ही बस पुल के बीच वाले हिस्से में पहुंची, अचानक पुल का स्लैब नीचे की ओर धंस गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस चालक ने तुरंत नियंत्रण संभाला और बस टूटे हुए हिस्से के किनारे जाकर रुक गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

यात्राा से भरे बस टुटे पुल में जा फंसे, बाल-बाल बचे लोग
35 साल पुराने बांसाझाल पुल की हालत थी खराब 

बताया जा रहा है कि बांसाझाल पुल करीब 35 साल पुराना था और लंबे समय से इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी। लगातार बारिश के कारण पुल की हालत और खराब हो गई थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज जलप्रवाह और पुरानी संरचना पर बढ़े दबाव के कारण पुल का स्लैब अचानक टूट गया। यह पुल बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 का हिस्सा है। इस सड़क परियोजना का निर्माण करीब 510 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर कई जगहों पर दरारें भी सामने आ चुकी हैं। 

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर यातायात बंद,

पुल टूटने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कई वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक सहित मध्य प्रदेश के जबलपुर और शहडोल तथा छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से सीधा संपर्क प्रभावित हुआ है। 

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया है। फिलहाल पुल की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पुल टूटने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें