Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार बड़ा अवसर : 115 छात्रावासों में प्रवेश शुरू, विद्…
जिले के 115 छात्रावासों में 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जिले के 115 छात्रावासों में 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया शुरू
राज्य सरकार

बड़ा अवसर : 115 छात्रावासों में प्रवेश शुरू, विद्यार्थियों को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं व बेहतर शिक्षा

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के 115 छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास और आश्रम शालाएं शामिल हैं। ग्रामीण, अभावग्रस्त एवं पलायन प्रभावित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री सहित कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 11:12 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:15 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित जिले के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले के ग्रामीण, अभावग्रस्त एवं पलायन प्रभावित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवास तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 115 छात्रावास एवं आश्रम संचालित हैं। इनमें 24 आश्रम शालाएं, 78 प्री-मैट्रिक छात्रावास तथा 13 पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास शामिल हैं।

प्रवेश की अंतिम तिथियां निर्धारित

प्रवेश हेतु निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की आश्रम शालाओं तथा प्री-मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों के लिए 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इन संस्थाओं में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, पौष्टिक नाश्ता, अध्ययन सामग्री, गणवेश, ट्रैक सूट, जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

सर्वांगीण विकास व प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर जोर

उन्होंने बताया कि छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। यहां विद्यार्थियों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय तथा मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना जैसी प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति तथा पलायन प्रभावित परिवारों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उनकी शिक्षा निरंतर बनी रहे और वे शैक्षणिक अवसरों से वंचित न रह जाएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें