Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर पुलिस का बड़ा छापा : ऑपरेशन प्रहार में तीन गिरफ्त…
पुलिस का बड़ा छापा ऑपरेशन प्रहार में तीन गिरफ्तार,
पुलिस का बड़ा छापा ऑपरेशन प्रहार में तीन गिरफ्तार,
बिलासपुर

पुलिस का बड़ा छापा : ऑपरेशन प्रहार में तीन गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक का सामान जब्त

बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में नदी किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, ताश पत्ती, तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 10:51 AM · अपडेट: 19 Jul 2026, 10:34 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में नदी किनारे 52 पत्ती ताश का खेल पूरे जोरों पर चल रहा था। दांव पर रुपये लग रहे थे और हार-जीत का खेल पूरी तरह गर्म था। लेकिन जुआरियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस पहले से ही उन पर नजर रखे हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिल्हा पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम उड़नताल स्थित अग्रवाल फार्म हाउस के पीछे नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके से तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष टंडन (32) निवासी उड़नताल, हरीश यादव (40) निवासी चकरभाठा और लक्ष्मण भारद्वाज (35) निवासी दगौरी शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 8,090 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, बोरी-फट्टी, तीन मोटरसाइकिल (लगभग 1 लाख रुपये मूल्य) और तीन मोबाइल फोन (करीब 40 हजार रुपये मूल्य) जब्त किए। कुल जब्ती एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम और मुकेश दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें